{"_id":"68adf989f8a9d0272501837c","slug":"wife-died-after-being-hit-by-canter-on-highway-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: टैंकर ने स्कूटर में मारी टक्कर...पत्नी की दर्दनाक मौत, पति घायल; हाईवे पर लग गया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: टैंकर ने स्कूटर में मारी टक्कर...पत्नी की दर्दनाक मौत, पति घायल; हाईवे पर लग गया जाम
Tue, 26 Aug 2025 11:45 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Tue, 26 Aug 2025 11:45 PM IST
सार
आगरा में हाईवे स्थित गुरुद्वारा गुरु का ताल पेट्रोल पंप के पास पीछे से तेज गति में आ रहे टैंकर ने स्कूटर में टक्कर मार दी। हादसे में महिला की माैत हो गई। घटना से हाईवे पर जाम लग गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद हाईवे पर लगा जाम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा में हाईवे के ब्लैक स्पॉट पर मंगलवार दोपहर को एक और हादसा हुआ। सिकंदरा के गुरुद्वारा गुरु का ताल के पास तेज रफ्तार टैंकर ने स्कूटर सवार दंपती को टक्कर मार दी। टैंकर की चपेट में आने से महिला की मृत्यु हो गई जबकि पति घायल हो गया। दंपती दयालबाग शिक्षण संस्थान में पढ़ रही बेटी से मिलकर घर जा रहे थे। हादसे के बाद जाम लग गया। पुलिस ने जाम को खुलवाया।
घटना दोपहर 1:40 बजे की है। मथुरा के थाना कोतवाली स्थित होली गेट निवासी बशीरुद्दीन दर्जी का काम करते हैं। उनकी बेटी अनम दयालबाग शिक्षण संस्थान से पढ़ाई कर रही है। बशीरुद्दीन पत्नी रुबीना (40) के साथ बेटी से मिलने आए थे। वह स्कूटर से घर वापस जा रहे थे। गुरुद्वारा गुरु का ताल से आगे निकलते ही पेट्रोल पंप के पास पीछे से तेज गति में आ रहे टैंकर ने स्कूटर में टक्कर मार दी।
रुबीना स्कूटर से गिरकर टैंकर की चपेट में आ गईं। वहीं बशीरुद्दीन दूसरी तरफ जा गिरे। हादसे पर लोग जुट गए और टैंकर को रोककर चालक को पकड़ लिया। इस हादसे में रुबीना की मृत्यु हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हादसे के बाद टैंकर को हटाने में आधा घंटे का समय लग गया। इससे आधा किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लग गई। पुलिस ने किसी तरह वाहनों को निकाला।
विज्ञापन
ब्लैक स्पॉट पर नहीं रुक रहे हादसे
हाईवे पर एत्मादपुर से रुनकता तक ब्लैक स्पॉट कई बार लोगों की जान ले चुके हैं। इसके बावजूद रोड इंजीनियरिंग में बदलाव न होने से हादसे हो रहे हैं। आईएसबीटी से सिकंदरा तक मेट्रो का निर्माण कार्य चल रहा है। इसको देखते हुए रोजाना जाम की स्थिति रहती है। डिवाइडर पर कार्य होने की वजह से सड़क भी कम है। वाहनों को चालक जल्दबाजी में निकालते हैं। इसके लिए किसी तरह की व्यवस्था न होने से हादसों का खतरा बढ़ गया है।