{"_id":"61d7d58a4369b32b4e2521c8","slug":"wife-complaint-to-police-husband-made-nude-video-father-in-law-did-obscene-activities","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में आधी आबादी पर अत्याचार: बहू ने लगाए ससुर पर अश्लील हरकत के आरोप, वीडियो भी बनाया दरोगा के खिलाफ पत्नी ने दर्ज कराया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में आधी आबादी पर अत्याचार: बहू ने लगाए ससुर पर अश्लील हरकत के आरोप, वीडियो भी बनाया दरोगा के खिलाफ पत्नी ने दर्ज कराया मुकदमा
Fri, 07 Jan 2022 11:24 AM IST
Abhishek Saxena
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 07 Jan 2022 11:24 AM IST
सार
आगरा में दो महिलाओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं, एक महिला ने अपने पति और ससुर पर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। वहीं अमरोहा के दरोगा के खिलाफ एत्माद्दौला में पत्नी ने मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
आगरा में थाना एत्माद्दौला क्षेत्र की रहने वाली महिला ने अपने ससुर पर अश्लील हरकत का आरोप लगाया है। पीड़िता के पिता ने थाना में तहरीर दी है। थाना एत्माद्दौला क्षेत्र की महिला की शादी नौ महीने पहले हुई थी। तहरीर देकर आरोप लगाया कि ससुर अश्लील हरकत करता था। पति से शिकायत की, लेकिन उसने भी ससुर का पक्ष लिया। उससे मारपीट कर दी। उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। उसने अपने परिजनों को जानकारी दी। इस पर बुधवार को महिला के परिजन ससुराल पहुंचे। आरोप है कि ससुरालियों ने उनसे भी मारपीट की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
अमरोहा के दरोगा के खिलाफ एत्माद्दौला में पत्नी ने लिखाया मुकदमा
आगरा के थाना एत्माद्दौला में अमरोहा में तैनात दरोगा सहित पांच के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और अश्लील हरकत के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना एत्माद्दौला क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनकी शादी 17 फरवरी 2005 को आरोपी दरोगा के साथ हुई थी। वर्ष 2016 में पति को दरोगा के पद पर तैनाती मिली थी। इसके बाद से पति उससे पीछा छुड़ाना चाहता है। उसके अन्य परिजन भी साथ देते हैं। पति के अन्य कई औरतों से अवैध संबंध हैं।
विज्ञापन
वह मायके में रह रही थी। 20 जून 2021 को ससुर घर आए। वह पुलिस कार्रवाई का डर दिखाकर उसको मोदी नगर ले गए। रात में उसके कपड़े फाड़ दिए। किसी तरह उसने इज्जत बचाई। 23 जून 2021 को पति के घर आने पर ससुर की शिकायत की। इस पर सभी ससुरालियों ने उससे मारपीट की। वह किसी तरह मायके आई। उसकी पुलिस अधीक्षक और सीओ से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ससुर सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी हैं। पीड़िता ने एसएसपी आगरा को प्रार्थनापत्र दिया। इसके बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ छत्ता दीक्षा सिंह ने बताया कि मामले में विवेचना की जा रही है। छेड़छाड़ सहित अन्य आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन
बेमौसम बरसात: ताजनगरी में बूंदों ने छुड़ाई कंपकंपी, जानिए कैसा रहेगा आने वाले दिनों का हाल