फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   wife commits suicide hurt by husband's death in Firozabad

तीन बच्चे हुए अनाथ: पति ने की आत्महत्या, एक माह बाद पत्नी ने भी दे दी जान

Fri, 30 Sep 2022 12:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 30 Sep 2022 12:02 AM IST
सार

महिला के पति ने एक माह पहले ही आत्महत्या की थी। बताया गया कि पति की मौत से वह आहत थी, जिसके चलते एक माह बाद उसने भी अपनी जान दे दी। 

विज्ञापन
wife commits suicide hurt by husband's death in Firozabad
death demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में पति की मौत से आहत महिला ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को फंदे से उतारा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। वहीं मृतका के भाई का आरोप है बहनोई की मौत के बाद से ससुराल वाले उसका उत्पीड़न कर रहे थे। इसी वजह से बहन ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन


सिरसागंज क्षेत्र के गांव नगला शिव सिंह निवासी राधा (28) ने बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे कमरे के अंदर फंदे पर लटक कर आत्महत्या की। पुलिस भी मौके पर पहुंची। कमरे का दरबाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा गया। शव के साथ जिला अस्पताल आए मृतका के भाई दौलतराम ने बताया राधा के पति नंद किशोर ने 28 अगस्त को फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली थी। पति की मौत के बाद वह परेशान रहती थी। वहीं ससुरालीजन उत्पीड़न करते थे। इसके कारण राधा ने भी फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Agra News: हाईवे पर तमंचे की बट मारकर व्यवसायी को किया घायल, एक्टिवा और मोबाइल लूटे ले गए बदमाश
विज्ञापन
विज्ञापन



दौलतराम ने बताया कि राधा मूलरूप से सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव मदनपुर की रहने वाली थी। उस पर तीन बच्चे हैं। एक माह के अंदर पति-पत्नी की मौत के बाद बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया। थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह मलिक का कहना है कि महिला ने फंदे पर लटककर आत्महत्या की है। उसका विवाह 12 साल पहले हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed