{"_id":"617e9ab6bbe8e366bf612885","slug":"wife-commits-suicide-after-dispute-with-husband-firozabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: पति से विवाद के पत्नी ने उठाया आत्मघाती कदम, फांसी पर लटक कर दी जान, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद: पति से विवाद के पत्नी ने उठाया आत्मघाती कदम, फांसी पर लटक कर दी जान, परिवार में मचा कोहराम
Mon, 01 Nov 2021 12:23 AM IST
Abhishek Saxena
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 01 Nov 2021 12:23 AM IST
सार
फिरोजाबाद जनपद में थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव नगला आम की घटना, पति से हुआ था विवाहिता का विवाद, जिसके बाद फंदे पर लटक कर महिला ने अपनी जान दे दी।
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पति से विवाद होने के बाद विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। विवाहिता की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची थाना नगला सिंघी पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेजा है।
विज्ञापन
थाना नगला सिंघी के गांव नगला आम निवासी प्रदीप यादव का पत्नी भावना से शनिवार शाम किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद प्रदीप गांव में किसी काम से चला गया। तभी भावना ने घर के अंदर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब प्रदीप वापस घर लौटा तो पत्नी को पंखे पर लटका देख उसके होश उड़ गए। उसकी चीख-पुकार सुनकर अन्य परिवारीजन पहुंच गए। परिजनों ने भावना के मायके सूचना देने के साथ ही थाना नगला सिंघी पुलिस को भी घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पंहुच गई। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भिजवा दिया। भावना के इस कदम से परिवार हतप्रद है। विवाहिता ने अपने पीछे पांच वर्ष के पुत्र प्रिंस को रोता बिलखता छोड़ा है।
विज्ञापन
मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व मायका पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकद़्दमा दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी। फिलहाल मायका पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। नितिन त्यागी, थाना प्रभारी- थाना नगला सिंघी
ये भी पढ़ें...
एटा में खाकी पर बीमारी का कहर: डेंगू से आरक्षी की मौत, अलीगंज थाना में कई पुलिसकर्मी भी बीमार
मैनपुरी में बुखार का कहर: पांच लोगों ने दम तोड़ा, जिला अस्पताल में 27 मरीज भर्ती
वृंदावन: लो आ गई ठंड...आज से बदला ठाकुर श्रीबांकेबिहारी का खानपान, जानिए क्या होगा खास