फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   wife caught husband partying with female friend in hotel in agra

होटल में महिला मित्र के साथ मना रहा था रंगरेलियांः पहुंच गई पत्नी, बरसाए थप्पड़ पे थप्पड़, जमकर किया हंगामा

Thu, 09 Feb 2023 10:00 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 09 Feb 2023 10:00 AM IST
सार

आगरा में एक युवक अपनी महिला मित्र के साथ रंगरेलियां मना रहा था। स्कूटी लेकर पत्नी पहुंच गई। दरवाया खुलवाया। खुलते ही उसने पति को पीटना शुरू कर दिया। हंगामा देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।   

 

विज्ञापन
wife caught husband partying with female friend in hotel in agra
थाना सिकंदरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में पत्नी ने अपने पति को उसकी महिला मित्र के साथ पकड़ लिया। वह दोनों होटल में रंगरेलियां मना रहे थे। इस पर उसने दोनों की जमकर धुनाई की। इसके बाद होटल के बाहर जमकर हंगामा किया। पति हाथ जोड़कर माफी मांगता रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले गई।  

विज्ञापन


घटना सिकंदरा थाना क्षेत्र के एक होटल में बीती शाम करीब साढे़ सात बजे की है। यहां क्षेत्र का ही रहने वाला युवक अपनी एक महिला मित्र के साथ होटल पहुंचा। कमरा बुक था और दोनों कमरे में चले गए। वहीं कुछ ही देर में युवक की पत्नी स्कूटी से होटल में पहुंच गई। वह सीधे उसी कमरे की तरफ बढ़ गई, जिसमें पति रुका हुआ था।

विज्ञापन

महिला मित्र मौका देखकर रफू चक्कर हो गई

पत्नी ने कमरे का दरवाजा खटखटाया तो पति ने आकर दरवाजा खोला। सामने पत्नी को देखकर उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई। जब तक वह कुछ बोलता, गाल पर एक जोरदार तमाचा पड़ा। इसके बाद लगातार उसकी धुनाई होने लगी। हंगामा देखकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। इसी बीच मौका देखकर उसकी महिला मित्र रफू चक्कर हो गई।    

विज्ञापन
विज्ञापन

फोन करके पुलिस को बुलाया

इसके बाद उसने फोन करके पुलिस को बुलाया। बताया कि वह काफी दिनों से पति की हरकतों पर नजर रख रही थी। उसे रंगे हाथों पकड़ ही लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस दंपती को थाने लेकर आई। यहां महिला ने पति के खिलाफ तहरीर दी। बाद में दोनों के बीच समझौता हो गया। इंस्पेक्टर आनंद शाही ने बताया कि होटल में महिला मित्र के साथ मिलने पर पत्नी का पति से विवाद हुआ था। बाद में समझौता हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed