फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   wife beatened to death, fled

पति ने मारपीट कर की पत्नी की हत्या

Sun, 27 Feb 2022 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
wife beatened to death, fled
कासगंज हत्या का शिकार निशा का फाइल फोटो - फोटो : KASGANJ
कासगंज। आवास विकास कॉलोनी में पत्नी की पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोपी महिला के शव को अपने पैतृक गांव ककरेठ पटियाली में छोड़कर भाग गया। विवाहिता के भाई ने चार ससुरालीजन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद के खड़वारा अलीगंज निवासी निशा की शादी तीन साल पहले रेलकर्मी जितेंद्र निवासी आवास विकास कॉलोनी के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति के द्वारा कार की मांग की जाने लगी। इसको लेकर शनिवार को जितेंद्र ने अपनी पत्नी को पीट दिया। जब उसके भाई अनिल ने फोन पर बात की तो निशा ने अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। उसने यह भी बताया कि पति के द्वारा अपनी पहली पत्नी की हत्या कर दी गई है और उसे भी मार देने की धमकी दी। भाई ने सुबह आने के लिए कह दिया, लेेकिन रात में ही उसने निशा को मार डाला और शव को अपने पैतृक गांव ककरेठ पटियाली में ले जाकर डाल दिया। मामले की सूचना पर मायके पक्ष के लोग और पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने भाई अनिल की तहरीर के आधार पर पति के अलावा जेठ अमित, जिठानी सुनीता एवं सास मुन्नी देवी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मासूम बेटी पर भी नहीं आया तरस
कासगंज। हत्यारोपी जितेंद्र को अपनी एक साल की मासूम बेटी पर भी तरस नहीं आया। वह अपनी पत्नी के शव के पास ही अपनी बेटी को छोड़ गया। भूख से बिलखती इस बच्ची को ग्रामीणों ने दूध पिलाया। अब इस बच्ची को उसके नाना ने अपने पास रख लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज किए चेक
कासगंज। पुलिस ने जितेंद्र के आवास विकास कॉलोनी के घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी चेक किए। पुलिस ने कुछ संदिग्ध फुटेज अपने कब्जे में भी लिए हैं।
हत्या की घटना का खुलासा करने के लिए फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड का भी सहारा लिया है। इन टीमों को आवास विकास कॉलोनी बुलाया गया। जहां से फिंगर प्रिंटस उठाए गए। तहरीर के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है-डीके पंत, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed