फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wife assaulted In-laws did this to son-in-law and uncle had to be admitted to hospital

पत्नी से मारपीट: ससुराल वालों ने दामाद और चाचा का किया ऐसा हाल, अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

Sun, 14 Jan 2024 04:17 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 14 Jan 2024 04:17 PM IST
सार

युवक द्वारा पत्नी के साथ मारपीट की गई। विवाहिता की सूचना पर मायके वाले पहुंच गए। उनके द्वारा दामाद की पिटाई लगा दी गई। इस दौरान बचाने आए दामाद के चाचा को भी नहीं बख्शा। इस कदर पिटाई की गई कि चाचा बेहोश हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

विज्ञापन
Wife assaulted In-laws did this to son-in-law and uncle had to be admitted to hospital
दामाद की पिटाई (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना जसराना के गांव सेवापुर निवासी ग्रामीण ने अपने भतीजे के ससुराल वालों पर पिटाई लगाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

 

थाना जसराना के गांव सेवापुर में राघवेंद्र सिंह का अपनी पत्नी के साथ विवाद हो रहा था। विवाद के बीच पत्नी ने अपने मायके फोन कर पति द्वारा पिटाई लगाने एवं परेशान करने की सूचना दे दी। सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग आ गए। इस दौरान मायके पक्ष के लोगों ने राघवेंद्र को पीटना शुरू कर दिया। चीख पुकार मचने पर राघवेंद्र को बचाने उसके चाचा अजीत सिंह पहुंच गए। इस दौरान आरोपियों ने उनकी भी लाठी डंडों से पिटाई लगा दी। सिर में चोट लगने से मौके पर बेहोश होकर गिर पडे़। अन्य लोगों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भेज दिया। पीड़ित अजीत सिंह ने मनोज कुमार, राहुल कुमार, योगेंद्र, सुनील कुमार निवासीगण विलहरा थाना दन्नाहार मैनपुरी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर निर्मम तरीके से पिटाई लगाने का आरोप लगाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार मिश्रा ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed