{"_id":"64cf85e3e70a2ddacc045d4f","slug":"wife-and-some-boys-are-following-called-brother-then-dead-body-was-found-in-such-a-condition-2023-08-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पत्नी और कुछ लड़के कर रहे हैं पीछा: भाई को फोन कर बताया जान का खतरा, फिर ऐसे हाल में मिली लाश; कांप गए घरवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी और कुछ लड़के कर रहे हैं पीछा: भाई को फोन कर बताया जान का खतरा, फिर ऐसे हाल में मिली लाश; कांप गए घरवाले
Sun, 06 Aug 2023 05:07 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 06 Aug 2023 05:07 PM IST
सार
शादी के कुछ माह बाद पत्नी चली गई प्रेमी के साथ, जिसके बाद न्यायालय में मुकदमा चल रहा था। इसी मामले में युवक तारीख करने आया था।
विज्ञापन
लाश मिली (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में इटावा के बलरई थाना क्षेत्र अंतर्गत नहर के पास पांच अगस्त को मिला शव शिकोहाबाद के स्वामी नगर निवासी मोहित यादव का था। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को पैतृक गांव नगला रामकिशन ले गए। मोहित तीन अगस्त को जिला मुख्यालय तारीख पर गया था। लौटते समय उसने छोटे भाई आलोक को फोन किया था कि भाई मुझे कुछ लोगों ने पकड़ लिया है। इसके बाद फोन बंद हो गया था।
विज्ञापन
मोहित मूल रूप से जिला फर्रुखाबाद के थाना मोहम्मदाबाद के नगला रामकिशन का निवासी था। शिकोहाबाद के मोहल्ला स्वामी नगर में मकान बनाकर रहने लगा था। मोहित नहर पटरी किनारे खोखा में परचुनी की दुकान करता था। परिजनों की मानें तो एक वर्ष पूर्व सिरसागंज के बलरई निवासी युवती पूजा से शादी हुई थी। शादी के बाद से दोनों के संबंध ठीक नहीं रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहित की पत्नी के उसकी बुआ के गांव नगला बल निवासी युवक से संबंध थे। आरोप है कि शादी के कुछ माह बाद मोहित को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई। पंचायत के बाद वह ससुराल आ गई थी। दो माह पूर्व मायके से फिर उसी लड़के के साथ चली गई। मोहित ने पत्नी पर आभूषण लेकर प्रेमी के साथ जाने का मुकदमा दर्ज कराया था।
तीन अगस्त को मुकदमें की तारीख थी। मोहित तारीख पर पिता बलवंत सिंह व एक अन्य के साथ दबरई आया था। तारीख में देरी के कारण पिता परिचित के साथ चले गए थे, परंतु मोहित वकील के पास रुक गया था। कुछ देर बाद मोहित ने छोटे भाई आलोक को फोन करके बताया कि 12 अगस्त की तारीख मिली है। इसके बाद फोन किया कि उसकी पत्नी और कुछ लड़के पीछा कर रहे हैं। इसके बाद उसका फोन बंद हो गया।
पांच अगस्त को पिता बलवंत सिंह ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने जब बलरई पर युवक का शव मिलने की बात की तो उन्होंने बलरई से फोटो मंगवा कर देखा। युवक द्वारा पहनी हुई शर्ट से उसकी शिनाख्त मोहित के रूप में की गई। शिनाख्त होते ही परिवारमें चीख पुकार मच गई। परिजनों पोस्टमार्टम के बाद शव पैतृक गांव ले गए। परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्रा ने बताया बलरई में मिला शव स्वामी नगर के मोहित यादव का था। परिजनों की तहरीर पर पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जायेगी।