फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wife and her brother beat up in court premises, case registered against five

न्यायालय परिसर में पत्नी व साले की मारपीट की

Sat, 03 Sep 2022 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Wife and her brother beat up in court premises, case registered against five
कासगंज। पांच दिन पूर्व न्यायालय परिसर में दहेज अधिनियम एवं तीन तलाक सहित अन्य धाराओं के मामले में पैरवी के लिए पहुंची उम्मीद वानो व उसके भाई की पति और उसके परिवार वालों ने पिटाई कर दी। जिससे दोनों घायल हो गए। महिला की तहरीर के आधार पर उसके पति सहित 5 ससुराली जनों के खिलाफ सदर कोतवाली पुलिस ने मारपीट एवं धमकी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

उम्मीद वानो पुत्री आस मोहम्मद निवासी मोहल्ला कम्बोह थाना मारहरा जनपद एटा का मामला दहेज अधिनियम, मुस्लिम महिला विवाह अधिकार अधिनियम व आईपीसी की धाराओं में न्यायालय में विचाराधीन है। जिसकी सुनवाई चल रही है। इस मामले में उसके पति मोहम्मद मारूफ सहित 5 ससुरालीजन आरोपी हैं। 30 अगस्त को न्यायालय में तारीख थी और दोनों पक्ष के लोग न्यायालय पहुंचे। न्यायालय परिसर के बाहर बरामदे में उम्मीद वानो एवं उसका भाई कासिम बैठा हुआ था। इस दौरान पहले कासिम की ससुराली जन कहासुनी के बाद पिटाई कर दी। उम्मीद वानो बचाव करने पहुंची तो उसे भी पिटा। न्यायालय में मौजूद पुलिस ने महिला व उसके भाई को घायलावस्था में चिकित्सालय भेजा जहां दोनों का इलाज हुआ। उम्मीद वानों की तहरीर पर पति मोहम्मद मारूफ, देवर मोहम्मद फारुख और मोहम्मद शाहरूख, जेठानी फराना, ससुर कमालुद्दीन निवासी गण मोहल्ला पंत थाना सिढ़पुरा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed