फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   wife and family created ruckus When saw husband with his girlfriend in Agra

देखें वीडियो: प्रेमिका के साथ शौहर को पकड़ा, बीच बाजार काट दिए बाल... मुंह पर पोती स्याही

Thu, 27 Jun 2024 08:35 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 27 Jun 2024 08:35 AM IST
सार

ताजनगरी में पत्नी और घरवालों ने प्रेमिका के साथ शौहर को पकड़ लिया। बीच बाजार महिला के बाल काट दिए। मुंह पर स्याही पोत दी। 

विज्ञापन
wife and family created ruckus When saw husband with his girlfriend in Agra
प्रेमिका के साथ शौहर को पकड़ा, किया हंगामा - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में पत्नी ने परिजन के साथ मिलकर शौहर को एक महिला के साथ पकड़ लिया। शौहर उसे एक मॉल में खरीददारी कराने के लिए लाया था। पत्नी ने महिला की सड़क पर पिटाई कर दी। उसके चेहरे पर स्याही डाल दी। कैंची से बाल काट दिए। हंगामे के दौरान राहगीरों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस दोनों पक्षों को पकड़कर थाने ले गई। थाने में युवक ने बताया कि उसने उस महिला के साथ दूसरा निकाह कर लिया है।

विज्ञापन


मामला हरीपर्वत थाना क्षेत्र में सूरसदन के सामने एमजी रोड का है। थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार ने बताया कि मोहम्मद अरशद मिर्जा ताजगंज क्षेत्र में होटल संचालक है। बुधवार शाम करीब 5 बजे एक महिला को मॉल में शॉपिंग कराने लाया था। इसी दौरान पत्नी तकरीम अपने भाई, मां और अन्य रिश्तेदारों के साथ वहां आ गई। पति को दूसरी महिला के साथ देखकर पत्नी ने हंगामा शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि इस महिला ने पति को फंसाकर घर बर्बाद कर दिया है। 
विज्ञापन


पति कई दिनों तक घर नहीं आता। बच्चों की तरफ ध्यान नहीं देता। इसी दौरान तकरीम के परिजन ने मोहम्मद अरशद मिर्जा और उस महिला की पिटाई भी कर दी। एमजी रोड पर हंगामा होता देख भीड़ जुट गई। राहगीरों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन माह पहले कर लिया दूसरा निकाह

कोतवाली के पाया चौकी निवासी तकरीम ने पुलिस को बताया कि उसका निकाह 2013 में मोहम्मद अरशद मिर्जा के साथ हुआ था। वह अपने दोनों बेटों के साथ राजपुर चुंगी में रहती है। कुछ दिनों से उसके शौहर बच्चों पर ध्यान नहीं दे रहे थे। घर भी नहीं आते थे। इस वजह से परिजन के साथ रेकी की। 



मोहम्मद मिर्जा ने बताया कि शहीद नगर निवासी इंदू खान उसके घर पर बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने आती थी। इस दौरान उनकी इंदू खान से दोस्ती हो गई। कुछ दिनों के बाद प्यार हो गया। मार्च 2024 में उसने इंदू खान से दूसरा निकाह कर लिया। वह उसके साथ एडीए हाइट्स में रहता है। शाम को उसे लेकर खरीदारी करने आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed