फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wife Alleges Poisoning Attempt Over Husband’s Affair Dowry Harassment Case Filed in Agra

Agra: पत्नी की जान के पीछे पड़ा पति, जहर देकर मारने की कोशिश; विवाहिता ने दर्ज कराई FIR

Thu, 26 Feb 2026 09:54 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 26 Feb 2026 09:54 AM IST
सार

आगरा में एक विवाहिता ने पति और ससुरालियों पर दहेज की मांग और दूसरी महिला के संबंधों के चलते जहर देकर मारने की कोशिश का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Wife Alleges Poisoning Attempt Over Husband’s Affair Dowry Harassment Case Filed in Agra
महिला सांकेतिक - फोटो : ai

विस्तार

आगरा के सदर थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने पति और ससुरालियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि पति के दूसरी महिला से संबंध की वजह से उसे मारने के लिए जहर देने की कोशिश की गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


विवाहिता ने बताया कि शादी पंकज कुमार (निवासी ग्राम कौमरी, थाना सासनी, हाथरस) के साथ 25 नवंबर 2024 को हुई थी। आरोप है कि पति पंकज, सास सावित्री देवी, ननद भूमिका, निशा, ननदोई योगेश व अन्य लोग 6 लाख रुपये और कार की अतिरिक्त मांग करते हुए उत्पीड़न कर रहे हैं।
विज्ञापन


पति के राखी नामक युवती से संबंध थे। उसे छिपाकर दहेज के लालच में विवाह किया गया। उन्हें जान से मारने की नीयत से कोई नशीला या विषैला पदार्थ भोजन में मिलाकर दिया जा रहा है। सास और दूसरी महिला के बीच दवा की मात्रा बढ़ाने की बात सुनकर उन्हें शक हुआ। 26 अगस्त को 112 नंबर पर सूचना देकर वह मायके में रह रही है। थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपों की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed