फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Widow's land

Agra News: विधवा की जमीन का कर दिया बैनामा

Sun, 17 Sep 2023 05:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 17 Sep 2023 05:07 PM IST
विज्ञापन
Widow's land
विधवा की जमीन पर रसूखदार कर रहे कब्जा
विज्ञापन

फिरोजाबाद निवासी पीड़िता ने दर्ज कराई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। शहर के नगला रते स्थित विधवा की जमीन पर रसूखदार कब्जा कर रहे हैं। जब विधवा ने जमीन बिक्री करनी चाही तो उसे रोक दिया। विवाद नहीं करने के एवज में 90 हजार रुपये लेकर भी आरोपी नहीं माने। पीड़िता ने सभी के विरुद्ध सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।

जनपद फिरोजाबाद के गांव कपरावली निवासी स्नेहलता ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के नगला रते मौजा स्थित एक भूमि की मालिक है। विपक्षी उमेश चंद्र, राकेश, अवधेश, ब्रजेश और विमला देवी निवासी जीवा लाल कालोनी ने अपने रकबा से अधिक भूमि बिक्री कर दी। वह लोग अब उसकी भूमि का बैनामा कर रहे थे। जानकारी होने के बाद स्नेहलता ने मना किया तो कहा कि 90 हजार रुपये दो तो वह कोई झंझट नहीं करेंगे। 20 अगस्त को उन्होंने रुपये दे दिए। इसके बाद भी आरोपी कब्जा करने लगे। उसकी जगह पर लगी नींव के साथ ही वहां रखी ईंट भी उठा कर ले गए। उसे गालियां दे रहे हैं और जान से मारने की धमकी दी गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed