फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   widows and destitute mothers will celebrate Holi in Vrindavan on 4 March

Holi 2023: परंपराओं को तोड़ विधवाओं के जीवन में उतरेंगे रंग, चार मार्च को मनाएंगी होली

Tue, 28 Feb 2023 10:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 28 Feb 2023 10:04 AM IST
सार

राधा गोपीनाथ मंदिर में आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। विधवा और बेसहारा माताओं की होली के लिए बड़ी मात्रा में फूल  मंगाए जा रहे हैं।  
 

विज्ञापन
widows and destitute mothers will celebrate Holi in Vrindavan on 4 March
होली (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 मथुरा के वृंदावन में सैकड़ों विधवा और बेसहारा माताएं 4 मार्च को रंगों का त्योहार मनाएंगी। होली का यह आयोजन नगर के सप्त देवालयों में से एक राधा गोपीनाथ मंदिर प्रांगण में किया जाएगा। होली का त्योहार मनाने के लिए तैयारियां शुरू हो गईं हैं। एक हजार किलोग्राम गुलाल मंगाया गया है।

विज्ञापन


संस्था सुलभ इंटरनेशनल के पीआरओ मदन झा ने बताया कि होली के इस पर्व को मनाने के लिए वृंदावन के आश्रय सदनों में रहने वाली सैकड़ों निराश्रित और विधवा माताएं शामिल होंगी। होली का पर्व मनाए जाने के लिए टेसू के फूलों के साथ-साथ गुलाब, गैंदा आदि कई प्रकार के फूल भी मंगाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


राधा गोपीनाथ मंदिर के सेवायत गोपीनाथलालदेव गोस्वामी ने बताया कि मंदिर में होली की तैयारियां शुरू हो गई हैं। दिल्ली से विभिन्न प्रकार के एक टन फूल के साथ गुलाल और रंग मंगाए गए हैं। इन फूलों व रंग-गुलाल से माताएं होली खेलेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निराश्रित माता सरोजा देवी ने बताया कि होली को लेकर खासा उत्साह है। हमारे लिए तो कन्हैया ही सब कुछ है। उसी की कृपा से बस हो रहा है। संध्या घोष ने कहा कि हमने जो गुलाल बनाया है उसे अपने आराध्य के श्रीचरणों में चढ़ाने के बाद तिलक लगाएंगे। इसके बाद अन्य माताओं को इसका प्रसाद देंगे।


उर्मिला देवी ने बताया कि यह एक अच्छी पहल है। हमारी बेरंग दुनिया में रंग भरने का प्रयास सराहनीय है।  प्रेमादेवी ने बताया कि बच्चों ने हमें ठुकरा दिया। दुनिया से दूर हम यहां भजन कर रहीं हैं। अब तो वृंदावन और कन्हैया ही हमारी दुनिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed