{"_id":"5b3a4aa64f1c1b14238b456b","slug":"widow-woman-made-hostage-after-kidnapping","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विधवा बेटी को अगवा कर बनाया बंधक, मुक्त कराने के लिए भटक रही लाचार मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधवा बेटी को अगवा कर बनाया बंधक, मुक्त कराने के लिए भटक रही लाचार मां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 02 Jul 2018 09:24 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
आगरा में एक महिला का आरोप है कि उसकी बेटी को अगवा कर कैद कर लिया गया है। पुलिस सुनवाई नहीं हो रही है। उसकी बेटी के साथ कोई घटना हो सकती है। उसने सोमवार को एसएसपी ऑफिस में शिकायत कर बेटी को मुक्त कराने की गुहार लगाई है।
शाहगंज क्षेत्र की रहने वाली महिला का कहना है कि उसकी बेटी के पति की डेढ़ साल पहले मौत हो गई थी। तब से बेटी मायके में रह रही थी। नवंबर 2017 को वो बाजार गई थी। इसके बाद लौटी नहीं। महिला ने काफी तलाश किया।
रिश्तेदार और परिचितों के यहां देखा, लेकिन कोई जानकारी नहीं लग सकी। उसने पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उल्टा यह कहकर भगा दिया कि खुद ही तलाश कर लो। तब से पीड़िता भटकने को मजबूर है।

Trending Videos
तीन लोगों ने किया अगवा
एक सप्ताह पहले महिला को पता चला कि उसकी बेटी को तीन लोग अगवा कर ले गए। उसे न्यू आगरा क्षेत्र में एक घर में रखा गया है। इसकी जानकारी पर वो बेटी को लेने पहुंच गई। मगर, उसे घर में नहीं घुसने दिया गया।
आरोप है कि मकान मालिक और अन्य ने पिटाई लगाई। अब जान से मारने की धमकी दी है। महिला का कहना है कि उसकी बेटी को देह व्यापार में धकेलने के लिए उसे बंधक बनाकर रखा गया है।
महिला का कहना है कि उसकी बेटी को यातनाएं दी जा रही हैं। पुलिस सुनवाई नहीं कर रही है। महिला ने सोमवार को एसएसपी ऑफिस में शिकायत की। मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं।