{"_id":"6adebcbcc0f53ecc3d072fa9","slug":"widow-accuses-nephew-of-stealing-gold-silver-jewellery-atm-card-and-property-documents-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"दगाबाज भतीजा: विधवा चाची के साथ कर डाली ऐसी हरकत, पुलिस का हिल गया दिमाग; दर्ज हुई एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दगाबाज भतीजा: विधवा चाची के साथ कर डाली ऐसी हरकत, पुलिस का हिल गया दिमाग; दर्ज हुई एफआईआर
Mon, 26 Oct 2026 08:06 AM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 26 Oct 2026 08:06 AM IST
सार
आगरा के एत्मादुद्दौला क्षेत्र में एक विधवा महिला ने अपने भतीजे पर घर से सोने-चांदी के आभूषण, एटीएम कार्ड और मकान के कागजात चोरी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
महिला सांकेतिक
- फोटो : ai
विस्तार
आगरा के एत्मादुद्दौला क्षेत्र में एक विधवा महिला ने अपने भतीजे पर घर से सोने-चांदी के आभूषण, डेबिट कार्ड और मकान के कागजात चोरी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुष्प विहार कॉलोनी, टाॅवर वाली गली निवासी सुनीता देवी पत्नी स्वर्गीय सुरेश चंद ने पुलिस को बताया कि पति की मृत्यु के बाद वह अपनी मां के साथ रहती हैं। दोनों घरों में झाड़ू-पोछा लगाकर परिवार का खर्च चलाती हैं। आरोप है कि 23 अक्तूबर को घर पर कोई नहीं था। इसी दौरान उनका भतीजा राहुल घर पहुंचा और संदूक में रखे सोने-चांदी के आभूषण, एटीएम कार्ड और उनकी मां के मकान से संबंधित कागजात चोरी कर ले गया।
घर लौटने पर सामान गायब मिला। सुनीता देवी के अनुसार, उन्होंने राहुल से इस बारे में पूछताछ की तो वह टालमटोल करने लगा। इसके बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत की।
विज्ञापन
एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की गहनता से जांच कर साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।