फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Why was wife murdered Many questions arose after death of engineer

यूपी: पत्नी की क्यों की हत्या? इंजीनियर की मौत के बाद खड़े हुए कई सवाल; एक माह पहले छोड़ी थी नौकरी

Tue, 02 Jan 2024 09:30 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 02 Jan 2024 09:30 AM IST
सार

गुरुग्राम में पत्नी की हत्या के बाद आत्महत्या करने वाले इंजीनियर गौरव की मौत के साथ कई सवाल खड़े  हुए हैं,  पुलिस जिनके जवाब तलाश रही है। पत्नी की हत्या के पीछे की आखिर वजह क्या थी। उसके बेटे को चोट कैसे लगी... 
 

विज्ञापन
Why was wife murdered Many questions arose after death of engineer
पत्नी की हत्या के बाद आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम में पत्नी की हत्या के बाद आत्महत्या करने वाले गौरव ने एक महीने पहले कंपनी से नौकरी छोड़ दी थी। वह आगरा आना चाहता था। पत्नी से 20 हजार रुपये का इंतजाम करने के लिए कहा था। रात में परिवार के लोगों को दोनों की मौत की जानकारी हुई तो दयालबाग स्थित दोनों के घरों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


 
Trending Videos

लक्ष्मी के पिता राजेश रावत भी दयालबाग स्थित रामा एंक्लेव के रहने वाले हैं। वह बेटी की हत्या की जानकारी पर गुरुग्राम पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि गौरव का घर उनके घर से कुछ दूरी पर ही है। उसके माता-पिता की पूर्व में मौत हो चुकी है। उनकी संदिग्ध हालात में मौत हुई थी। ढाई साल पहले शादी उसके चाचा ने कराई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि शादी के बाद पता चला कि गौरव नशा करता है। इस कारण बेटी के साथ अक्सर झगड़ा करता था। बेटी ने इस बारे में बताया था। इस पर दोनों को समझा देते थे। कई बार रुपयों की मांग भी कर चुका था। इस पर रुपये भी दे दिया करते थे। एक महीने पहले गौरव ने नौकरी छोड़ दी थी। वह आगरा आने की जिद कर रहा था। एक सप्ताह पहले बेटी ने फोन किया था। इस बारे में उन्हें बताया था। कहा कि गौरव 20 हजार रुपये मांग रहे हैं। मगर, इस समय रुपये देने की स्थिति नहीं थी। इस कारण उन्होंने रुपये नहीं दिए।
विज्ञापन

रविवार रात को रिश्तेदार का फोन आया। बताया कि लक्ष्मी की हत्या हो गई। इस पर वो पहुंच गए। बाद में पता चला कि गौरव ने भी आत्महत्या कर ली है। धेवते के सिर में भी चोट है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हत्या का कारण अभी पुलिस पता कर रही है।

भाजपा नेता हैं लक्ष्मी के पिता
राजेश रावत ने बताया कि वह प्रापर्टी का काम करते हैं। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष हैं। हाल ही में पार्षद का चुनाव भी लड़ा था। मगर, हार हो गई थी। लक्ष्मी तीन बेटियों में सबसे छोटी थी। बीए पास थी। अगर, पता होता कि गौरव नशा करता है तो वह कभी बेटी की शादी नहीं करते। रविवार को बेटी को फोन लगाया। मगर, लगा नहीं। इस पर दामाद को लगाया। मगर, उसका भी नहीं लगा। रात में घटना की जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed