{"_id":"65c854e87da4ca96cd03747d","slug":"why-did-the-pipe-trader-kill-his-mother-and-innocent-son-and-take-his-own-life-video-before-death-found-2024-02-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: युवक ने मां और मासूम बेटे की हत्या कर क्यों ली खुद की जान, मोबाइल से मिला मौत से पहले का वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: युवक ने मां और मासूम बेटे की हत्या कर क्यों ली खुद की जान, मोबाइल से मिला मौत से पहले का वीडियो
Sun, 11 Feb 2024 10:32 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 11 Feb 2024 10:32 AM IST
सार
युवक ने बुजुर्ग मां और बेटे की हत्या करने से पहले एक वीडियो बनाया। दोनों का कत्ल करने के बाद वो खुद भी फंदे पर लटक गया। इस वीडियो में उसने इस खौफनाक कदम उठाने के पीछे की वजह बताई है।
विज्ञापन
जॉली, कुशाग्र और ब्रजेशा देवी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में युवक ने पहले अपनी बुजुर्ग मां और 12 साल के मासूम बेटे की हत्या की। इसके बाद वो खुद भी फंदे पर झूल गया। सुबह नौकरानी के आने पर घटना की जानकारी हो सकी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। एक साथ तीन लाशें घर में ऐसे हाल में मिलीं कि पुलिस भी हैरान रह गई। छानबीन के दौरान पुलिस को व्यापारी के मोबाइल से मौत से पहले का एक वीडियो मिला, जिसमें इस पूरी वारदात के पीछे की वजह खुद युवक द्वारा बताई गई है।
विज्ञापन
थाना न्यू आगरा के लॉयर्स कॉलोनी का रहने वाला तरुण उर्फ जॉली ने खौफनाक कदम उठाया। बताया गया है कि उसकी पत्नी रजनी खाटू श्याम दर्शन के लिए गई हुई थी। घर में जॉली के अलावा उसकी बुजुर्ग मां ब्रजेश देवी और 12 साल का बेटा कुशाग्र चौहान था। शनिवार सुबह रोज की तरह जब उसके घर पर नौकरानी काम करने पहुंची तो उसने जॉली का शव फंदे पर लटका देखा। ये देख नौकरानी चीखती हुई कमरे की ओर दौड़ी तो वहां 12 वर्षीय कुशाग्र और बुजुर्ग महिला ब्रजेश देवी की लाश पड़ी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरानी का शोर सुन पड़ोसी मौके पर आ गए। सूचना मिलते ही थाना न्यू आगरा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आशंका व्यक्त की है कि बुजुर्ग महिला और मासूम को जहर देकर मारा गया, जिसके बाद जॉली ने फंदे पर लटक कर खुद की भी जान दे दी।
पुलिस को मौके से युवक का मोबाइल मिला, जिसमें एक वीडियो है। इस वीडियो में उसने कहा है कि उसे करीब डेढ़ करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। वो कर्ज से परेशान है, इसलिए सबको मार दिया है। जॉली के पिता मान सिंह की कई साल पहले मौत हो गई थी। उसके पिता अधिवक्ता थे।