Agra: बंद बोरे में मिली लाश किसकी?, शोरूम के कैरी बैग से सुराग तलाश रही पुलिस
बंद बोरे में मिली युवती की लाश की दूसरे दिन भी शिनाख्त नहीं हो पाई। युवती के स्थानीय होने का शक है। बोरे में कपड़े भी भरे थे। इनमें बच्चे के कपड़े भी थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के सदर के अति सुरक्षित इलाके टैंक चौराहा के पास नाले में युवती की लाश को बोरे में कपड़ों के नीचे दबाकर रखने के बाद फेंका गया था। 24 घंटे बाद भी शिनाख्त नहीं हो सकी है। हालांकि पुलिस को बोरे से कमला नगर के एक साड़ी शोरूम का कैरी बैग मिला है। इसके सहारे पुलिस सुराग की तलाश में लगी है। युवती के स्थानीय होने का अंदेशा भी है।
शनिवार को टैंक चौराहा के पास सफाई कर्मचारी नाले की सिल्ट उठा रहे थे। उन्हें एक प्लास्टिक का बोरा पड़ा मिला था। खोला तो 25 वर्षीय युवती की लाश मिली थी। थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि तीन दिन पहले नाला साफ किया गया था। तब बोरा नहीं पड़ा था। सिल्ट उठाने के दौरान बोरा मिला। इसी बीच बोरा फेंका गया। बोरे में कपड़े भी भरे थे। इनमें बच्चे के कपड़े भी थे। उसके बीच शव पड़ा था। इसके पीछे वजह होगी कि युवती का शव छिप जाए। बोरा देखने पर लोग यही समझें कि पुराने कपड़े रखे हैं।
चेहरा पहचान में नहीं आ रहा
मृतका का चेहरा पहचान में नहीं आ रहा है। हालांकि उसके एक हाथ पर अजीत लिखा था। एक कैरी बैग भी मिला। यह कमला नगर स्थित एक मार्केट के साड़ी शोरूम का था। इस पर पुलिस टीम कमला नगर गई थी। मगर, कोई जानकारी नहीं मिली। घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरा नहीं है। मगर, कुछ दूरी पर कैमरे लगे हैं। इनके फुटेज चेक किए जा रहे हैं।
यह भी पता कर रही पुलिस
- टैंक चौराहा से आगरा कैंट की तरफ जाया जा सकता है। पुलिस को दो जगह सीसीटीवी कैमरे लगे मिले। इनके फुटेज चेक किए जा रहे हैं।
- आगरा ही नहीं, आसपास के जिलों को मृतका का फोटो भेजा गया है। डिस्ट्रिक क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (डीसीआरबी) की मदद ली जा रही है। किसी युवती की गुमशुदगी या अपहरण का मुकदमा दर्ज तो नहीं है, यह पता किया जा रहा है।
- पुलिस को कैरी बैग से युवती आगरा की लग रही है, लेकिन पुलिस के पास कोई नहीं पहुंचा है। यह भी हो सकता है कि आसपास के जिले से लाकर शव को फेंका गया हो। इससे पहले खरीदारी कराई गई हो।