{"_id":"670dd171a98d61208c0b103e","slug":"who-was-unfortunate-women-dead-body-was-found-crying-with-an-innocent-child-could-not-be-identified-2024-10-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: वो अभागी कौन थी... जिसकी लाश से लिपटकर रोता मिला मासूम, नहीं हो सकी शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: वो अभागी कौन थी... जिसकी लाश से लिपटकर रोता मिला मासूम, नहीं हो सकी शिनाख्त
Tue, 15 Oct 2024 02:35 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 15 Oct 2024 02:35 PM IST
सार
आगरा में मोती महल के पास झाड़ियों में जिस महिला की लाश मिली, उसकी पहचान नहीं हो सकी है। मासूम बेटा लाश से लिपटकर रोता मिला था। उसे बाल गृह में आश्रय दिलाया गया है।
विज्ञापन
मासूम को लोगों ने गोद में उठाया, जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के मोती महल में रेलवे लाइन से 10 मीटर की दूरी पर मिली महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने 72 घंटे बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। बाद में लावारिस मानकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। पहले महिला की हत्या की आशंका जाहिर की गई थी। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में माैत का कारण हृदयाघात आया है।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि मृतक का डीएनए सैंपल लिया गया है। कपड़े और गहनों को भी सुरक्षित रखा गया है। एत्माददाैला स्थित मोती महल में रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियां हैं। 10 अक्तूबर को झाड़ियों में शव मिला था। महिला से चिपटकर 6 महीने का बालक रो रहा था। एकत्रित लोगों में से कुछ ने बालक को पानी और दूध पिलाया था। बाद में उसे बाल गृह में आश्रय दिलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसीपी छत्ता हेमंत कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया, पुलिस के ग्रुपों पर जानकारी साझा की गई। गुमशुदा महिलाओं का डाटा निकलवाया गया। पर, शिनाख्त नहीं हो सकी। महिला साड़ी, कड़े और पायल पहने हुए थीं।
मां के लिए बिलख रहा मासूम
बालक को बाल गृह में आश्रय दिलाया गया है। पर, वह बार-बार मां की याद में बिलखने लगता है। महिला कर्मचारी उसे संभाल रही हैं। यहां 30 से अधिक बच्चे हैं। प्रभारी अधीक्षक बेटा सिंह ने बताया कि बालक का मेडिकल परीक्षण कराया गया था। वह स्वस्थ है।

यमुना में उतराता मिला युवक का शव
आगरा। शोभा नगर, फाउंड्री नगर में सोमवार दोपहर को यमुना में एक युवक का शव मिला। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को निकलवाया। थाना एत्माद्दाैला के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि युवक जींस और टीशर्ट पहने था। उम्र करीब 35 से 40 वर्ष है। शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया गया है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।