{"_id":"581f70da4f1c1b067fb377cb","slug":"which-is-why-everyone-is-upset-eye-irritation","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंखों में जलन...हर शख्स परेशान सा क्यूं है ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंखों में जलन...हर शख्स परेशान सा क्यूं है
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
स्मॉग से सांस लेना हुआ दुश्वार, रविवार को सबसे ज्यादा हुई दिक्कत
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंखों में जलन, सीने में तूफान सा क्यूं है, इस शहर में हर शख्स परेशान सा क्यूं है। शहरयार खान का ये सेर इन दिनों आगरा के माहौल पर सटीक बैठ रहा है। धूल के गुबार, धुआं और आसमान पर छाया धुंध। पिछले कुछ दिनों से अजीब वातावरण ने हर किसी को परेशान कर रखा है। रविवार को तो प्रदूषण के सारे रिकार्ड ही ध्वस्त हो गए। हालत ये कि मरीज छोड़िए, सामान्य व्यक्ति को भी सांस लेना दूभर हो गया। सीने में संक्रमण, आंखों में जलन, नाक-कान में खुजली, एलर्जी के 65 फीसदी मरीज बढ़ गए हैं।
ईएनटी विशेषज्ञ डा. गौरव खंडेलवाल ने बताया कि कान-नाक में खुजली, छींकें आना लगभग हर दूसरे मरीज की परेशानी है। नए मरीजों की संख्या 45 फीसदी के करीब है।
मम्मी... आंखों में दर्द हो रहा है
रविवार को स्कूल की छुट्टी थी, बच्चे मैदान या फिर घर के बाहर खेलने भी निकले। चंद देर बाद ही बच्चे घर लौटे और आंख मलते हुए बोले, मम्मी आंखों में दर्द हो रहा है। ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी सोहिनी गुप्ता ने बताया कि सुबह पार्क में खेलने गए बच्चे जल्दी ही वापस आ गए। आंखों में जलन हो रही थी और पानी बहने लगा। डाक्टर को दिखाना पड़ा।
विज्ञापन
मास्क और एयर प्यूरीफायर की बढ़ी डिमांड
धुंध से बचने के लिए लोग बचाव करने में भी जुट गए। मास्क, इन्हेलर, नैबुलाइजर की करीब 70 फीसदी डिमांड बढ़ गई है। मास्क का तो कई दुकानों पर स्टाक तक ही खत्म हो गया है। इसके अलावा एयर प्यूरीफायर की मांग में भी जबरदस्त इजाफा हुआ है। आगरा महानगर केमिस्ट एसोसिएशन अध्यक्ष आशीष शर्मा ने बताया कि प्रदूषण के चलते इनकी मांग काफी बढ़ गई है। शैक्षणिक संस्थाएं, हास्पिटल से बड़ी संख्या में आर्डर बुक कराया जा रहा है।
इनका रखें ख्याल:
- सुबह-शाम घर से बाहर जाने से बचें
- बच्चों को डाक्टरी परामर्श पर नैबुलाइजेशन कराएं
- बाहर जाते वक्त मास्क, रुमाल लगाएं
- हेलमेट पहनें, आंखों पर चश्मा लगाएं
- अस्थमा रोगी इन्हेलर की डोज बढ़ा दें
-श्वांस के रोगी सुबह टहलने से बचें
-हृदय रोगी विशेष सावधानी बरतें