फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   When vaccine reached near home, people got excited, crossed 22 thousand in three days

घर के नजदीक पहुंचा टीका तो लोगों में जगा उत्साह, तीन दिन में 22 हजार पार

Thu, 24 Jun 2021 07:19 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 07:19 PM IST
विज्ञापन
When vaccine reached near home, people got excited, crossed 22 thousand in three days
टूंडला में वैक्सीन लगवाते नगरवासी - फोटो : TUNDLA
फिरोजाबाद। स्वास्थ्य विभाग का घर के नजदीक कोरोना से बचाव का टीका पहुंचाने का अभियान सफल नजर आ रहा है। तीन दिन में 22 हजार से अधिक लोग टीकाकरण करा चुके हैं जबकि बीते सप्ताह तक तीन दिन में बमुश्किल नौ हजार टीकाकरण हो पा रहा था। देहात क्षेत्रों में भी टीकाकरण ने गति पकड़ ली हैं।
विज्ञापन

जनपद में टीकाकरण की चाल को गति देने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 21 जून से एक सप्ताह तक के लिए शुरू किया पायलट प्रोजेक्ट सफल हो रहा है। लोग अस्पताल जाने से कतरा रहे थे। पायलट प्रोजेक्ट के तहत लोगों के घरों तक टीकाकरण पहुंचाया गया। नगर निगम और नगर पालिका क्षेत्र के हर वार्ड में टीकाकरण कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। साथ ही देहात क्षेत्रों में जनप्रतिनिधि भी टीकाकरण अभियान में लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन

तीन दिन में 22 हजार 53 लोगों ने टीकाकरण कराया है। अभी तक दो लाख 91, 740 लोगों ने टीका की डोज लगवा चुके हैं। इसमें देहात क्षेत्रों में भी टीकाकरण की चाल तेजी से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. नीता कुलश्रेष्ठ, सीएमओ
45 साल से अधिक उम्र के लोग भी आगे आ रहे
टीकाकरण में 45 साल से अधिक उम्र के लोग पिछड़ रहे थे। मगर पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चलाया जा रहा टीकाकरण अभियान में 45 साल से अधिक उम्र के लोगों में वृद्धि हुई है। 45 से 60 साल की उम्र के आंकड़ों को देखें तो 90 हजार 196 लोग टीकाकरण करा चुके हैं जबकि 60 साल से अधिक उम्र के 54, 572 लोगों ने टीकाकरण कराया है।

युवाओं का आंकड़ा एक लाख पार
फिरोजाबाद। 18 से 44 साल उम्र के एक लाख सात हजार से अधिक लोग टीकाकरण करा चुके हैं। देहात क्षेत्रों के युवा की संख्या तेजी से बढ़ी हैं। युवा अपने अभिभावकों को भी टीकाकरण के लिए आगे ला रहे हैं।
इन बिंदुओं से सफल हो रहा टीकाकरण
- लोग अस्पताल जाने से कतरा रहे थे। घर के नजदीक केंद्र बनने से लोगों में उत्साह है।
- जनप्रतिनिधि भी टीकाकरण अभियान में जागरूक कर रहे हैं।
- टीमों की संख्या अधिक कर दी है।
- टीकाकरण में ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा की हैं।
पिछले तीन दिन में टीकाकरण की गति
दिन- टीकाकरण (प्रथम डोज)
23 जून 8910
22 जून 7129
21 जून 6014
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed