{"_id":"62e8f916a04f30539b532a9f","slug":"when-to-celebrate-agra-day-got-these-four-tips","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: आगरा दिवस कब मनाएं, मिले ये चार सुझाव, वजह भी बताई गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: आगरा दिवस कब मनाएं, मिले ये चार सुझाव, वजह भी बताई गई
Tue, 02 Aug 2022 03:44 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 02 Aug 2022 03:44 PM IST
सार
9 सदस्यीय आगरा दिवस समिति ने मेयर को अपनी रिपोर्ट सौंपी है। आगरा दिवस के लिए शरद पूर्णिमा समेत चार विकल्प सुझाए गए हैं। साथ ही वजह भी बताई गई है कि किस सुझाव को आगरा दिवस मनाने के लिए तय किया जा सकता है।
विज्ञापन
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऐतिहासिक और प्राचीन शहर आगरा का नगर उत्सव मनाने के लिए नगर निगम की ओर से गठित 9 सदस्यीय आगरा दिवस समिति ने सोमवार को अपनी रिपोर्ट मेयर नवीन जैन को सौंप दी। रिसर्च और दस्तावेजों के बाद समिति की रिपोर्ट में शरद पूर्णिमा समेत चार तारीखों को विकल्प के रूप में सुझाव दिया गया है। मेयर ने समिति की रिपोर्ट के बाद शहर के आम लोगों से चार अगस्त तक अपने सुझाव देने के लिए कहा है। इसके लिए नगर निगम कंट्रोल रूम कमरा नंबर 121 या मेल आईडी amcagra1@gmail.com पर भेज सकते है। उसके बाद नगर निगम आगरा दिवस की तारीख तय कर देगा।
2. एक हजार ईसा पूर्व महर्षि अंगिरा के नाम पर पड़े आगरा के नाम के कारण उनकी जयंती का विकल्प। इस बार भाद्रपद माह की पंचमी यानी ऋषि पंचमी एक सितंबर को है।
विज्ञापन
3. मन:कामेश्वर महादेव मंदिर पर श्रीकृष्ण के जन्म पर दर्शनों के लिए आए भगवान शिव भाद्रपद कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को आए। यह तिथि 24 अगस्त है।
4. ब्रिटिश राज में आगरा नगर पालिका की स्थापना 7 अक्तूबर 1863 को हुई। 150 साल पहले की इस तारीख पर सदस्य सहमत नहीं।
विज्ञापन
मेयर कार्यालय, वेबसाइट पर दें सुझाव
कमेटी अध्यक्ष प्रो. सुगम आनंद, सचिव डा. तरुण शर्मा, डा. आरके दीक्षित, एसपी सिंह, राजीव सक्सेना, रवि बिहारी माथुर, शिरोमणि सिंह, प्रकाश केसवानी की ओर से दी गई रिपोर्ट पर मेयर नवीन जैन ने बताया कि मेयर कैंप कार्यालय, कमला नगर, नगर निगम ऑफिस, नगर निगम की वेबसाइट और पार्षदों को कमेटी के सुझाए गए चार विकल्पों में से किसी एक पर सात दिन के अंदर आगरा दिवस मनाने के लिए सुझाव दे सकते हैं। समिति ने आगरा दिवस को नगर उत्सव का दर्जा देकर कार्यक्रम करने की सिफारिश की है।
विज्ञापन
समिति ने यह की है सिफारिश
1. शरद पूर्णिमा- इस बार 9 अक्तूबर को है। पूरी कमेटी ने एकमत से भगवान श्रीकृष्ण के महारास, वाल्मीकि जयंती, ताजमहल के चमकी मेले के कारण सिफारिश की।2. एक हजार ईसा पूर्व महर्षि अंगिरा के नाम पर पड़े आगरा के नाम के कारण उनकी जयंती का विकल्प। इस बार भाद्रपद माह की पंचमी यानी ऋषि पंचमी एक सितंबर को है।
विज्ञापन
3. मन:कामेश्वर महादेव मंदिर पर श्रीकृष्ण के जन्म पर दर्शनों के लिए आए भगवान शिव भाद्रपद कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को आए। यह तिथि 24 अगस्त है।
4. ब्रिटिश राज में आगरा नगर पालिका की स्थापना 7 अक्तूबर 1863 को हुई। 150 साल पहले की इस तारीख पर सदस्य सहमत नहीं।