{"_id":"626c25b01d4c6266401b93f5","slug":"when-the-forgery-was-exposed-the-construction-of-the-recharge-pit-was-started-mainpuri-news-agr531933194","type":"story","status":"publish","title_hn":"उजागर हुआ फर्जीवाड़ा तो शुरू कराया रिचार्ज पिट निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उजागर हुआ फर्जीवाड़ा तो शुरू कराया रिचार्ज पिट निर्माण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। विकास खंड घिरोर की ग्राम पंचायत भटानी में रिचार्ज पिट निर्माण के नाम पर फर्जीवाड़ा कर लिया गया। पांच माह पहले हुए इस खेल को अमर उजाला ने शुक्रवार के अंक में उजागर किया। इसके बाद सुबह से ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया। मामले में सीडीओ ने शुक्रवार शाम तक दोष निर्धारण करते हुए जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए बीडीओ घिरोर को आदेशित किया है।
ग्राम पंचायत भटानी में दो रिचार्ज पिट निर्माण के नाम पर दिसंबर 2021 में मनरेगा से लगभग 67 हजार प्रति यूनिट की दर से भुगतान कर लिया गया लेकिन आज तक निर्माण नहीं हो सका। शुक्रवार को सुबह नौ बजे प्राथमिक विद्यालय भटानी और प्राथमिक विद्यालय चिकनी में रिचार्ज पिट निर्माण कराने के लिए ठेकेदार और श्रमिक पहुंच गए। आनन-फानन में निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। दिनभर मौके पर निर्माण कार्य चलता रहा।
जांच करने पहुंचे बीडीओ
अमर उजाला में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेकर सीडीओ विनोद कुमार ने खंड विकास अधिकारी घिरोर यदुवीर सिंह से शुक्रवार शाम तक जांच कर मामले में वित्तीय अनियमितता के लिए दोषी पाए गए अधिकारी और कर्मचारी के नाम समेत रिपोर्ट उपलब्ध कराने के आदेश दिए। इस पर बीडीओ यदुवीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर कार्य देखा। उन्होंने बताया कि शाम तक रिपोर्ट सीडीओ को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
कैसे हो गया भुगतान
सवाल ये है कि आखिर कार्य से पहले कैसे भुगतान कर दिया गया। पंचायत सचिव और रोजगार सेवक बिना नाम लिए पूरे मामले में ब्लॉक के एक बड़े अधिकारी द्वारा फर्जीवाड़े को अंजाम देने की बात कह रहे हैं।
किसी भी कार्य के लिए कार्य से पूर्व भुगतान नहीं किया जा सकता है। ये वित्तीय अनियमितता है। मामले की जांच कर शुक्रवार शाम तक बीडीओ घिरोर से रिपोर्ट मांगी गई है। जो भी दोषी होगा उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
-विनोद कुमार, मुख्य विकास अधिकारी।