प्रेमिका का कत्लः सरसों के खेत में बुलाया, दुष्कर्म किया, शादी करने को कहा तो उसी के दुपट्टे से घोंट दिया गला
आगरा में प्रेमिका ने शादी करने की बात कही तो प्रेमी को गुस्सा आ गया और उसके दुपट्टे से ही गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। हैरान करने वाली बात यह है कि हत्या से पहले उसने फ्रेमिका के साथ अवैध संबंध भी बनाए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में प्रेम शब्द को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका गला सिर्फ इसलिए घोंट दिया क्योंकि वह उससे शादी करने के लिए कह रही थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल किया है।
मामला बमरौली कटारा थाना क्षेत्र का है। यहां बीती 9 फरवरी को सरसों के खेत में युवती का शव मिला था। शव की शिनाख्त थाना क्षेत्र के ही एक गांव निवासी युवती को रूप में हुई। भाई ने थाने में तहरीर देकर हत्या किए जाने की बात कही। इस पर पुलिस मुकदमा दर्ज करके जांच कर रही थी।
सरसों के खेत में ले जाकर संबंध बनाए
डीसीपी पूर्वी सोमेंद्र मीणा ने बताया कि आरोपी और युवती के बीच प्रेम संबंध थे। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसके और युवती के बीच करीब पांच साल से प्रेम संबंध थे। बीती 9 फरवरी की रात्रि उसने युवती को मिलने के लिए बुलाया था। इसके बाद उसे सरसों के खेत में ले जाकर संबंध बनाए। इसी बीच बातचीत में युवती उससे शादी करने की बात कहने लगी। इस पर उसे गुस्सा आ गया।
गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी
इसको लेकर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। गुस्से में युवक ने युवती के दुपट्टे से ही उसका गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को खेत में ही पड़ा छोड़कर दोस्त के साथ भाग गया। इसके बाद वह कहीं बाहर भाग जाने की फिराक में था। इससे पहले ही एसओजी और सर्विलांस टीम (पूर्वी जोन) की मदद से उसे वाजिदपुर अंडरपास के पास से पकड़ लिया गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर उसका और युवती का मोबाइल फोन बरामद कर लिया है।