फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   When Akhilesh and Dimple win, then why is there no vote robbery?

Agra News: जब अखिलेश-डिंपल जीतते हैं, तब वोट की डकैती क्यों नहीं होती?

Tue, 18 Nov 2025 12:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
When Akhilesh and Dimple win, then why is there no vote robbery?
फोटो14कासगंज के श्रीगणेश इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्व्वलन कर शुभारंभ करते प्
कासगंज। बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बयान दिया था कि बिहार में वोट की चोरी नहीं, बल्कि डकैती हुई है। इस पर कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने सोमवार को पलटवार किया। कहा कि जब अखिलेश कन्नौज से जीतते है, जब डिंपल यादव मैनपुरी से जीतती है तो न वोटों की चोरी होती और न डकैती होती है। जब राहुल गांधी 4 लाख वोट से जीतते है, तब भी वोट की चोरी या डकैती नहीं होती है। अब जनता ने पूरी तरह से विपक्ष नकार दिया है तो उन्हें वोट की चोरी और डकैती दिखाई दे रही है। यह सब भ्रामक प्रचार है।
विज्ञापन




ये बातें प्रभारी मंत्री ने एकता पदयात्रा के समापन के बाद श्री गणेश इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित जनसभा में कहीं। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभ भाई की 150वीं जयंती है। सरदार वल्लभ भाई ने अपनी सूझबूझ से 562 रियासतें एक दिन भारत संघ में शामिल कराई थीं। अगर पटेल नहीं होते तो भारत वर्ष में कई और पाकिस्तान बन गए होते। पूरे देश और समाज ने सरदार वल्लभ भाई पटेल को सम्मान दिया, लेकिन पूर्व की सरकारों ने नहीं दिया।
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि आज का भारत नया भारत है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार विकास के नए आयाम लिख रही है। सबसे ज्यादा काम इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा एवं चिकित्सा के क्षेत्र में कर रही है। गरीबों के लिए जो योजनाएं पहले की सरकारों में केंद्र से या राज्य से चलती थी, वह आम जनता तक पहुंच ही नहीं पाती थी। बीच में ही उनका बंदरबांट हो जाता था, लेकिन जब से केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार आई है तब से सरकारी योजनाओं का पैसा सीधा जनता के खाते में जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed