{"_id":"62add41ab289bd32f077eedb","slug":"wheat-will-be-procured-till-june-30-kasganj-news-agr5372674143","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 जून तक होगी गेहूं की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 जून तक होगी गेहूं की खरीद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। शासन ने गेहूं की कम हुई खरीद को देखते हुए खरीद की अवधि को आगे बढ़ा दिया है। अब 30 जून तक गेहूं की खरीद की जा सकेगी। क्रय केंद्र की टीमें घर-घर जाकर किसान से गेहूं की खरीद करेंगी।
जिले में गेहूं की खरीद के लिए 52 केंद्र बनाए गए। शासन से 53000 मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया, लेकिन इस बार बाजार में भाव अधिक होने से खरीद पर काफी असर पड़ा। जिले में मात्र 400.496 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद ही हो सकी। जिससे सरकारी गोदाम खाली रह गए। कम खरीद होने का असर राशन वितरण व्यवस्था पर भी पड़ रहा है।
सरकार को पंजाब से गेहूं खरीदकर कर वितरण कराना पड़ रहा है। जिससे शासन ने नियमित गेेहूं की मात्रा को 3 किलो प्रति यूनिट से घटाकर 2 किलो किया है। जबकि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना से गेहूं को समाप्त कर दिया गया है। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि गेहूं की खरीद अब 30 जून तक होगी। मोबाइल केंद्र संचालित कर खरीद होगी। सभी केंद्र प्रभारियों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं।