फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wheat sold at Rs 1650 quintal at purchasing center in 1975, Mandi

क्रय केंद्र पर 1975, मंडी में 1650 रुपये क्विंटल बिक रहा गेहूं

Sun, 16 May 2021 12:04 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Wheat sold at Rs 1650 quintal at purchasing center in 1975, Mandi
मैनपुरी। किसानों को मंडियों में गेहूं का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। व्यापारी मनमाने दामों पर खरीद कर रहे हैं। इससे किसान परेशान हैं। जो गेहूं सरकारी क्रय केंद्रों पर 1975 रुपये प्रति क्विंटल में बिक रहा है उसे मंडी में व्यापारी 1650 रुपये प्रति क्विंटल पर खरीद रहे हैं। इससे किसानों को नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

जिले में बड़े पैमाने पर गेहूं की पैदावार होती है। लगभग डेढ़ लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में किसान गेहूं उगाते हैं। इस बार गेहूं उत्पादक किसानों को झटका लगा है। गेहूं की पैदावार 20 प्रतिशत तक कम हुई है तो दूसरी ओर कीमत भी कम मिल रही है। शासन ने गेहूं के लिए 1975 रुपये प्रति क्विंटल का रेट निर्धारित किया है। जबकि नवीन मंडी में आढ़ती और व्यापारी 1650 रुपये प्रति क्विंटल में गेहूं की खरीद कर रहे हैं। मजबूरी में किसान यहां अपना गेहूं बेच रहे हैं। किसानों के अनुसार जल्द पैसों की जरूरत का फायदा उठाकर व्यापारी मनमानी कीमतों पर गेहूं की खरीद कर रहे हैं। दो वर्ष पूर्व तत्कालीन जिलाधिकारी पीके उपाध्याय के आदेश के बाद नवीन मंडी में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर ही गेहूं की खरीद हुई थी, लेकिन इस बार प्रशासन को खरीद से कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed