फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wheat should be bought daily except Sunday: DM

रविवार को छोड़कर प्रतिदिन खरीदा जाए गेहूं: डीएम

Wed, 09 Jun 2021 10:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Wheat should be bought daily except Sunday: DM
मैनपुरी। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने बुधवार को जनता दर्शन में जनशिकायतें सुनीं। उन्होंने जनशिकायतों का समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रविवार को छोड़कर प्रतिदिन गेहूं की खरीद की जाए।
विज्ञापन

जनता दर्शन में बैजनाथपुर निवासी सुधीर कुमार, केला देवी, रामवीर सिंह, हरचंदपुर निवासी रामसिंह चौहान, टिंडौली निवासी राकेश कुमार, धरमंगदपुर निवासी दिनेश सिंह चौहान, रठेरा निवासी स्वदेश कुमार ने बताया कि उनके ट्रैक्टर दो तीन दिन से ट्रांसपोर्ट नगर के पीसीयू खरीद केंद्र पर तौल के लिए खड़े हैं।
विज्ञापन

इसके बावजूद गेहूं की तौल नहीं की जा रही है। गेहूं की तौल के लिए 60-70 रुपये प्रति क्विंटल खर्चे की मांग की जा रही है। डीएम ने एसडीएम रश्मि लांबा को मौके पर भेजकर जांच कराई। जांच के बाद एसडीएम ने डीएम को बताया गेहूं क्रय के लिए जारी टोकन नंबर, अभिलेखों का निरीक्षण करने, उपस्थित किसानों से संवाद करने पर पाया कि खरीद केंद्र पर बोरों की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में न होने से गेहूं क्रय में अवरोध हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रय केंद्र पर आने वाले किसानों को टोकन नंबर तो जारी किए गए हैं, लेकिन खरीद नहीं की जा रही है। उन्होंने केंद्र प्रभारी प्रतिमा राठौर से कहा आने वाले किसानों की तौल आवंटित टोकन के अनुसार की जाए। बोरों की उपलब्धता के लिए जिला खाद्य विपणन अधिकारी को डिमांड भेजी जाए।
डीएम ने जिला खाद्य विपणन अधिकारी से क्रय केंद्र पर तत्काल 500 बोरे उपलब्ध कराने को कहा। केंद्र प्रभारी से कहा कि देर शाम तक तौल कराकर केंद्र पर उपलब्ध किसानों के गेहूं की तौल कराई जाए। आगामी दो दिन में केंद्र पर उपलब्ध सभी किसानों के गेहूं की तौल कराई जाए।

डीएम ने कहा सभी गेहूं क्रय केंद्र प्रतिदिन समय से खुलेंगे। किसानों के गेहूं की तौल टोकन नंबर के आधार पर होगी। क्रय केंद्रों पर किसानों के लिए सैनिटाइजर, पीने के पानी के साथ-साथ साफ-सफाई के इंतजाम किए जाएं। यदि कोई समस्या हो तो जिला खाद्य विपणन अधिकारी के मोबाइल 9565162101 पर शिकायत करें। शिकायत का तत्काल समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed