फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   What to do during chain snatching method taught to girl students in Amar Ujala Aparajita

UP: बदमाश मारे गले पर चेन तोड़ने के लिए झपट्टा, तो क्या करें? अमर उजाला अपराजिता में छात्राओं को सिखाया तरीका

Sun, 19 Nov 2023 11:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 19 Nov 2023 11:45 AM IST
सार

अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम में छात्राओं ने आत्मरक्षा के गुर सीखे। कार्यक्रम का शुभारंभ  5 डाॅन ब्लैक बेल्ट धारक अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रशिक्षक पंकज शर्मा ने किया।
 

विज्ञापन
What to do during chain snatching method taught to girl students in Amar Ujala Aparajita
अमर उजाला अपराजिता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आप अकेली हों या भीड़ में, आपराधिक मानसिकता के व्यक्ति कहीं भी आपको निशाना बना सकते हैं। ऐसे में हौसला रखें तो ऐसे लोगों से आसानी से निपट सकती हैं। छोटी-छोटी तकनीक सीखकर खुद को सुरक्षित रख पाएंगी और दूसरों के भी काम आ सकेंगी। इन प्रेरक शब्दों और वाक्यों के साथ छात्राओं को दरेसी नंबर एक स्थित रामस्वरूप गर्ल्स इंटर काॅलेज में शनिवार को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए।

विज्ञापन


अमर उजाला की ओर से आयोजित अपराजिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य कुमुद ग्रोवर और 5 डाॅन ब्लैक बेल्ट धारक अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रशिक्षक पंकज शर्मा ने किया। कार्यशाला में छात्राओं को वार्मिंग अप एवं तनाव दूर करने के विशेष व्यायाम कराए गए। इसके बाद पंच को मजबूती से हिट करना, सिंगल फेस पंच, फ्रंट चाप, ओपन फ्रंट चाप, साइड ब्लाॅक, अपर ब्लाॅक के टिप्स दिए। उसका अभ्यास भी कराया। ट्रेनर पंकज शर्मा ने चेन स्नेचिंग के दौरान अपराधियों के हौसले पस्त करने की विशेष विधि बताई।
विज्ञापन


इस मौके पर ताइक्वांडो खिलाड़ी स्वाति शुक्ला ने लकड़ी के तख्ते को किक से तोड़कर दिखाया। कीमिया किक से प्लेट को हवा में उड़ाने का प्रदर्शन किया तो सुहानी श्रीवास्तव ने पंचिंग व हाथ-पैरों को हथियार के रूप में इस्तेमाल करके दिखाया। कार्यशाला में कक्षा 9 से 12 तक की करीब 400 छात्राओं ने शिरकत की। संचालन में स्मृति श्रीवास्तव, राखी, कंचन, लता शर्मा, रेखा अत्रि, मीना शर्मा, अंजली सोलंकी आदि का सहयोग रहा। छात्रा कैबिनेट सदस्य आकांक्षा, अदिति वर्मा, खुशी, महिमा अग्रवाल, प्राची शर्मा का विशेष योगदान रहा। श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली छात्राओं में नेहा वरुण, रुचि, रीमा व बुलबुल आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - World Cup 2023: जब 40 साल पहले विश्वविजेता बनी थी भारतीय टीम, जोरदार हुआ था स्वागत; तोड़ दिए थे होटल के शीशे

इन बातों का रखें ध्यान
- सड़क या राह में चलते हुए आप हाथ, पैर, नाखून, दांत, स्कूटर की चाबी, सेफ्टी पिन और यहां तक बैग का इस्तेमाल भी हथियार के रूप में कर सकती हैं।
- कोहनी के अटैक से विरोधी के चेहरे, नाक पर जोरदार प्रहार कर बचा जा सकता है।
- यदि विरोधी पीठ के पीछे से आकर दोनों हाथों से जकड़ ले तो आगे जमीन की ओर झुक कर हमलावर का पैर पकड़कर खींच लें। ऐसा करने से वो एक मिनट भी टिक नहीं पाएगा।
- मदद न मिलने तक जोर-जोर से चिल्लाएं। आपकी बुलंद आवाज भी अपराधी के हौसले पस्त कर देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed