फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   What's app then give information on threat

खतरे की आशंका हो तो व्हाट्स एप पर दें सूचना

Fri, 23 Jan 2015 01:52 AM IST
ब्यूराे, अमर उजाला
ब्यूराे, अमर उजाला Updated Fri, 23 Jan 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
किसी खतरे की आशंका हो या किसी की गतिविधियां संदिग्ध लगें तो इसकी जानकारी आम जन पुलिस के व्हाट्सएप नंबर 9454402771 पर दे सकते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की संभावित ताज दर्शन यात्र के तहत पुलिस ने लोगों से मदद की अपील की है। लोग फेसबुक पेज और एसएसपी की ई-मेल आईडी पर भी सूचना भेज सकते हैं। जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।
विज्ञापन

ओबामा दौरे के लिए नियुक्त प्रदेश सरकार के नोडल अधिकारी डीजी (सुरक्षा) गोपाल गुप्ता ने सर्किट हाउस में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर संदिग्धों के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए आम लोगों की मदद मांगी है। उन्होंने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति के भ्रमण स्थलों के आसपास रहने वाले लोगों का सत्यापन किया जा रहा है। यदि इस विजिट के दौरान किसी तरह के खतरे की आशंका हो तो पुलिस को बता सकते हैं। फोटोग्राफ्स और दस्तावेज भी भेज सकते हैं।
विज्ञापन

यहां दें जानकारी
पुलिस कंट्रोल रूम 100 नंबर, एसएसपी की ई-मेल आईडी sspaga-up@nic.in और आगरा पुलिस के फेसबुक पेज agra police पर भी सूचना भेज सकते हैं। एसएसपी कार्यालय से बताया गया है कि इसकी सूचनाएं देने वालों का नाम गोपनीय रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed