{"_id":"6246d0e3e043bc038f3f6d7d","slug":"west-bengal-ncb-team-arrested-transporter-in-case-of-ndps-act-agra-crime-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में बंगाल एनसीबी की कार्रवाई: जयपुर हाउस से ट्रांसपोर्टर को किया गिरफ्तार, पढ़ें क्या है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में बंगाल एनसीबी की कार्रवाई: जयपुर हाउस से ट्रांसपोर्टर को किया गिरफ्तार, पढ़ें क्या है मामला
Fri, 01 Apr 2022 03:46 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 01 Apr 2022 03:46 PM IST
सार
पश्चिम बंगाल एनसीबी टीम ने शहर के पॉश एरिया से ट्रांसपोर्टर को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के मामले में गैर जमानती वारंट जारी हुए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
पश्चिम बंगाल में दो साल पहले ट्रक से प्रतिबंधित कफ सीरप की 24 हजार बोतलें पकड़ी गईं थीं। इस मामले में बृहस्पतिवार को वांछित आगरा के जयपुर हाउस निवासी ट्रांसपोर्टर दमनदीप सिंह को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद टीम उसे अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
थाना लोहामंडी के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले में दो साल पहले एक ट्रक पकड़ा गया था। इसमें प्रतिबंधित कफ सीरप की 24 हजार बोतलें बरामद हुईं थीं। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर चालक को जेल भेजा था। ट्रक जयपुर हाउस निवासी दमनदीप सिंह के नाम पर था। वह ट्रांसपोर्टर हैं। मुकदमे में दमनदीप को भी नामजद किया गया। दमनदीप के हाजिर नहीं होने पर कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी हुए थे।
विज्ञापन
दो साल पुराने केस में था वांछित
बुधवार को लखनऊ एनसीबी के निरीक्षक वारंट तामील कराने के लिए आगरा आए थे। उन्होंने बताया कि दमनदीप दो साल पुराने केस में वांछित है। इसके लिए स्थानीय पुलिस की मदद मांगी। पुलिस जब आरोपी के घर पहुंची तो वह मिल गया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
Trending Videos
बाद में पश्चिम बंगाल एनसीबी को जानकारी दी गई। वहां से टीम आगरा आ गई। बृहस्पतिवार को दमनदीप को कोर्ट में पेश किया गया। एनसीबी पश्चिम बंगाल की टीम ने कोर्ट में ट्रांजिट रिमांड के लिए प्रार्थनापत्र दिया था। कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड स्वीकृत होने के बाद टीम पश्चिम बंगाल लेकर चली गई।
पहले भी आ चुकी है एनसीबी
- मार्च 2022 में मथुरा में एक फर्म से नारकोटिक्स की दवाएं पकड़ी गई थीं। यह दवाएं आगरा के 40 मेडिकल स्टोर से खरीदी गई थीं। बीते दिनों एनसीबी की टीम आई थी। टीम ने फव्वारा पर छापामारी की थी। दुकानदारों को नोटिस दिए थे। इसकी अभी जांच चल रही है। बिल खंगाले जा रहे हैं।
- वर्ष 2018 में एनसीबी की टीम ने दो गोदाम पकड़े थे। इसमें नारकोटिक्स की दवाएं पकड़ी गई थीं। मुकदमा दर्ज किया गया था। इसमें कार्रवाई चल रही है।