फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   went to Open defecation Homeguard death due to train collision

शौच को गए होमगार्ड की राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत

Wed, 26 Sep 2018 05:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Wed, 26 Sep 2018 05:19 PM IST
विज्ञापन
went to Open defecation Homeguard death due to train collision
Demo Pic - फोटो : amar ujala

फिरोजाबाद में थाना सिरसागंज क्षेत्र के तिलियानी निवासी होमगार्ड की राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर

विज्ञापन

पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताते हैं कि होमगार्ड थाना सिरसागंज में ड्यूटी कर रहा था। होमगार्ड की मौत की सूचना पर सहायक कमाडेंट सहित कई
होमगार्ड जिला अस्पताल पहुंचे।  

थाना सिरसागंज के तिलियानी निवासी दिलीप कुमार (35) पुत्र नौबत सिंह होमगार्ड के पद पर तैनात हैं। बुधवार सुबह करीब छह बजे घर से शौच के लिए गए थे। उसका कपड़ा वहां अचानक रेलवे की लोहे की छड़ में फंस गया। इस दौरान अचानक राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन गुजरी। 
विज्ञापन


उसकी चपेट में आने से दिलीप सिंह की मौत हो गई। होमगार्ड की मौत की खबर परिजनों को लगी तो परिवार में कोहराम मच गया। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्ट्रम के लिए जिला अस्पताल भेजा। सूचना पर सहायक जिला कमांडेंट कलियान सिंह, बीओ भगवान दास, होमगार्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सौंकीलाल सेंगर समेत कई होमगार्ड मौके पर पहुंचे। 

एसएचओ सुनील कुमार सिंह ने कहा कि होमगार्ड की मौत शौच जाते वक्त राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से हुई है। होमगार्ड पिछले दिनों से थाना सिरसागंज में ड्यूटी कर रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed