फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Welfare can be achieved only by returning to the Vedas

Agra News: वेदों की ओर लौट कर ही हो सकता है कल्याण

Sat, 12 Oct 2024 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 12 Oct 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Welfare can be achieved only by returning to the Vedas
सहावर। क्षेत्र के गांव नाथूपुर में स्थित श्रीमती सुराज कुमारी इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय वेदों की और लौटो कार्यक्रम के दूसरे दिन वेदों के संबंध में जानकारी दी गई। लोगों से वेदों की ओर लौटने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के संयोजक पंडित लाखन सिंह आर्य ने कहा कि वेद ईश्वर के द्वारा प्रदत्त ज्ञान है। मनुष्य उपयोगी ज्ञान-विज्ञान केवल वेद में ही देखने को मिलता हैै। यह किसी अन्य धर्मग्रंथ में नहीं है। इसलिए वेद केवल भारत के लिए ही नही बल्कि संपूर्ण विश्व के मनुष्यों के लिए है। वेद सब सत्य विद्याओं की पुस्तक है। वेद से निस्वार्थ भाव से कर्म करने की प्रेरणा मिलती है। देववाणी संस्कृत व संस्कृति में गिरावट आ रही है, जो देश के लिए चिंता का विषय है। लोग नैतिक मूल्यों को त्यागकर भौतिकता की चकाचौंध में पाश्चात्य संस्कृति का अध्याय पढ़ रहे हैं। वेदों की ओर लौटकर ही कल्याण हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed