फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wednesday was the hottest day, the temperature reached 44 degree Celsius

सीजन का सबसे गर्म दिन रहा बुधवार, 44 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान

Wed, 06 Apr 2022 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Wednesday was the hottest day, the temperature reached 44 degree Celsius
मैनपुरी। अप्रैल माह में बुधवार का दिन सबसे गर्म रहा। अब तक के सारे रिकॉड तोड़कर अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पार पहुंच गया। दिनभर तेज धूप और गर्म हवा लोगों को बेहाल किए रही। सड़क पर झुलसने जैसा अहसास हो रहा था। घरों में भी तपिश से राहत नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

इस बार गर्मी समय से पहले शुरू हो गई, होली से पहले ही पंखे और कूलर का सहारा लेना लोगों ने शुरू कर दिया था। मार्च के आखिरी सप्ताह में ही अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। अप्रैल के प्रथम सप्ताह में बुधवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। धूप इतनी तेज थी कि एक मिनट भी खड़े रहना संभव नहीं था। लोग घर जल्दी पहुंचने के लिए परेशान रहे। वहीं लू के थपेड़ों ने भी बेहाल कर दिया। दस से 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली गर्म हवाएं लोगों को परेशान करती रहीं। घरों में तपिश से पंखे और कूलर भी राहत नहीं दिला सका। न्यूनतम तापमान भले ही 22 डिग्री सेल्सियस रहा, लेकिन शाम को भी गर्मी के चलते लोग पसीने से तरबतर रहे। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार अभी एक सप्ताह बारिश के कोई आसार नहीं हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में गेहूं, जौ और सरसों की कटाई का काम चल रहा है। किसान जल्द फसल की कटाई करने में जुटे हुए हैं। गर्मी उनके काम में बाधा बन रही है। हाल ये है कि सुबह दस बजे ही तेज धूप के चलते किसानों के लिए खेतों में काम करना मुश्किल हो जाता है। अगर किसान गर्मी के बाद भी काम जारी रखते हैं तो बीमार होने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह के तापमान पर एक नजर
तारीख अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
01 अप्रैल 38 19
02 अप्रैल 39 22
03 अप्रैल 41 21
04 अप्रैल 42 22
05 अप्रैल 41 22
06 अप्रैल 44 22
गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। आगामी सप्ताह में मौसम साफ रहेगा, इससे तापमान अधिक रहने की आशंका बनी हुई है। सात अप्रैल को हल्के बादल गर्मी से राहत दिला सकते हैं।
-नरेंद्र कुमार वर्मा, मौसम वैज्ञानिक, केवीके मैनपुरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed