फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wedding Of Daughter Father Reach Dm Office For Permission

साहब! कल बेटी की बरात आएगी, इजाजत दे दो, लॉकडाउन में पिता ने लगाई प्रशासन से गुहार

Tue, 14 Apr 2020 12:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 14 Apr 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
Wedding Of Daughter Father Reach Dm Office For Permission
प्रशासन से बेटी की बरात की इजाजत मांगने पहुंचे विजय पाल - फोटो : अमर उजाला
एटा जनपद में लॉकडाउन का पालन कड़ाई से कराया जा रहा है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है और सख्ती से लोगों को लॉकडाउन का पालन करा रही है। वहीं लॉकडाउन के चलते शादी-विवाह में बाधाएं आने लगी हैं।
विज्ञापन


लड़की-लड़का पक्ष इजाजत के लिए अधिकारियों ने चक्कर काट रहे हैं। बेटी की बरात आने की इजाजत लेने एक पिता सोमवार को अपरजिलाधिकारी (एडीएम) के पास पहुंचा। इस पर एडीएम ने परमीशन देने से इनकार कर दिया। 
विज्ञापन


सदर तहसील के गांव नगला पवल निवासी विजय पाल की बेटी की बरात बुधवार को दिल्ली से आनी है। जहां विजयपाल सोमवार को डीएम सुखलाल भारती से बरात आने की इजाजत लेने पहुंचा। इस पर वहां मौजूद एडीएम ने इजाजत देने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदक मायूस होकर लौट आया। उसने बताया बेटी के हाथ पीले करने हैं। तैयारियां चल रही हैं। इस दौरान लॉकडाउन हो गया। अधूरी तैयारियों के बीच बेटी को विदा करने का सोचा।

ये भी पढ़ें: CoronaVirus in Agra: कोरोना के 35 मरीज और मिले, जिले में अब तक 138 मामले

इसकी इजाजत लेने आया, लेकिन इजाजत नहीं मिली। वहीं अलीगंज क्षेत्र के गांव नयागांव में फर्रुखाबाद जनपद से बारात आनी है। उन्होंने भी बारात लाने की इजाजत मांगी। जहां दूल्हा सहित छह व्यक्ति और दो गाड़ी से आने की बात कही है। 

ये भी पढ़ें: CoronaVirus in Agra: जिलेभर में फैला कोरोना, 24 घंटे में 47 नए मरीज

ई-पॉस में मेडिकल व्यवस्था को छूट दी गई है। इसके तहत सिर्फ मेडिकल को लेकर ही पास बनाए जा रहे हैं। अन्य किसी के पास नहीं बन रहे हैं। - केशव कुमार, एडीएम फाइनेंस 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed