{"_id":"651e6c6872d522a6270e981a","slug":"wedding-in-banke-bihari-temple-video-went-viral-anger-among-goswamis-2023-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृंदावन: बांकेबिहारी मंदिर में शादी, वीडियो हुआ वायरल; गोस्वामियों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृंदावन: बांकेबिहारी मंदिर में शादी, वीडियो हुआ वायरल; गोस्वामियों में रोष
Thu, 05 Oct 2023 01:27 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 05 Oct 2023 01:27 PM IST
सार
बांकेबिहारी मंदिर में शादी का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। ये वीडियो मई माह का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने पर मंदिर के सेवायत गोस्वामियों ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर में शादी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में वीआईपी दर्शन दीर्घा में एक युवक द्वारा लाल जोड़े में युवती की मांग भरकर शादी रचाने का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस पर मंदिर के सेवायतों ने नाराजगी जाहिर करते हुए अनुचित करार दिया है। यह वीडियो बीते मई माह का बताया जा रहा है।
इंटरनेट पर वायरल वीडियो में सफेद रंग की शेरवानी पहने एक युवक मंदिर के वीआईपी दर्शन दीर्घा में अपने बराबर में लाल साड़ी पहने खड़ी एक युवती के गले में पहले वरमाला डालते दिख रहा है। पहले युवती युवक के गले में वरमाला डालती है, फिर युवक ने वरमाला डाली। इसके बाद युवक उसकी मांग में सिंदूर भरता है। फिर उसे मंगलसूत्र पहना रहा है। इस दौरान मंदिर में बैठा एक व्यक्ति उन्हें प्रसाद दे रहा है। मंदिर में बांकेबिहारी को साक्षी मानकर दो युगलों द्वारा की जा रही शादी की वीडियो जैसे ही इंटरनेट पर वायरल हुआ, तो मंदिर के सेवायतों ने रोष जाहिर किया है।
मंदिर के सेवायत मयंक गोस्वामी बंटू ने इस वीडियो की निंदा करते हुए कहा कि यह मंदिर की मर्यादा के खिलाफ है। इस पर मंदिर प्रबंधन द्वारा कार्रवाई करनी चाहिए। मंदिर में शादी करना अनुचित है। यह पवित्र स्थान हैं, जहां लाखों श्रद्धालु आस्था लेकर दर्शन करने आते हैं।
विज्ञापन
शशांक गोस्वामी ने कहा कि मंदिर में ठाकुरजी के दर्शन का पवित्र स्थान है। यहां शादी करने का कोई औचित्य नहीं है। इस तरह के कृत्य सिर्फ दिखावे और रील और वीडियो बनाने के लिए किए जाते हैं। मंदिर में इस तरह के कार्य नहीं होने चाहिए। ऐसे कार्यों का विरोध होना चाहिए।