फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wedding Halted Minutes Before Vows: Police Rescue 16-Year-Old Bride

UP: दूल्हे को मांगनी पड़ी माफी, फिर भी सात फेरों से पहले टूट गई शादी; इसलिए बिना दुल्हन के लौटी बरात

Wed, 22 Apr 2026 01:37 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 22 Apr 2026 01:37 PM IST
सार

आगरा में सात फेरों से पहले पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन ने पहुंचकर 16 वर्षीय किशोरी की शादी रुकवा दी। कार्रवाई के बाद बालिका को परिवार को सौंपा गया और परिजनों से भविष्य में बाल विवाह न करने का शपथ पत्र भरवाया गया।

विज्ञापन
Wedding Halted Minutes Before Vows: Police Rescue 16-Year-Old Bride
दूल्हा-दुल्हन (सांकेतिक) - फोटो : संवाद

विस्तार

आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में मंगलवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सज रहे एक विवाह मंडप में सात फेरों से ठीक पहले पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम धमक पड़ी। 112 नंबर पर मिली एक गोपनीय सूचना के बाद हुई इस त्वरित कार्रवाई ने एक नाबालिग किशोरी का जीवन बर्बाद होने से बचा लिया। पुलिस को देखते ही शादी की खुशियां सन्नाटे में बदल गईं और दूल्हे को बिना दुल्हन लिए ही बारात वापस ले जानी पड़ी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, थाना किरावली के गांव अवेधीपुरा से बारात बिचपुरी स्थित दीपक फार्म हाउस पहुंची थी। शादी की रस्में शुरू होने ही वाली थीं कि चाइल्ड हेल्पलाइन के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर बृजेश कुमार गौतम और थाना जगदीशपुरा से उपनिरीक्षक सुभाष चंद्र टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। टीम ने जब वधु पक्ष से लड़की की उम्र से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे, तो परिजन बगलें झांकने लगे। जांच में सामने आया कि लड़की की उम्र महज 16 वर्ष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना जगदीशपुरा में शिकायत दर्ज कराई और किशोरी को कार्यालय लाया गया। इसके बाद बालिका को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया। समिति के निर्देश पर माता-पिता से कानूनी शपथ पत्र भरवाया गया कि वे भविष्य में बाल विवाह जैसा अपराध नहीं करेंगे। फिलहाल किशोरी को परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है, लेकिन 15 दिन बाद टीम को फॉलो-अप रिपोर्ट देने के लिए दोबारा बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed