फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Web registration process reopened

वेब रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया फिर खोली गई

Thu, 14 Oct 2021 01:54 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Web registration process reopened
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के आवासीय इकाई के संस्थानों और संबद्ध कॉलेजों के स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए वेब रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया फिर खोल दी गई। 20 अक्तूबर तक छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.dbrau.org.in पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
विज्ञापन

छात्र संगठनों ने गत दिनों धरना-प्रदर्शन के माध्यम से वेब रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ाने की मांग की थी। प्रभारी कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने उच्च स्तरीय समिति को इस संबंध में निर्णय लेने के निर्देश दिए थे। उच्च स्तरीय समिति की सिफारिश पर वंचित छात्र-छात्राओं को वेब रजिस्ट्रेशन कराने का एक और मौका दिया गया है। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर का कहना है कि वेब रजिस्ट्रेशन का यह आखिरी मौका है।
विज्ञापन

अब जो छात्र-छात्राएं वेब रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं, उनको मनचाहे कॉलेजों में प्रवेश मिलना मुश्किल है। सेंट जोंस कॉलेज, आरबीएस कॉलेज, आगरा कॉलेज की ओर से मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। नए आवेदन नहीं लिए जा रहे हैं। ऐसे में छात्रों के पास उन्हीं कॉलेजों में प्रवेश लेने का विकल्प होगा, जिनमें अभी सीटें खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed