फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   weather will keep changing for the next five days strong winds or sometimes there will be light drizzle

Weather Report: अगले पांच दिन बदलता रहेगा मौसम, तेज हवाएं...तो कभी होगी हल्की बूंदाबांदी

Thu, 08 May 2025 09:59 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 08 May 2025 09:59 AM IST
सार

मौसम अगले पांच दिन ऐसे ही बदलता रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 13 मई तक ये सिलसिला चलेगा। 

 

विज्ञापन
weather will keep changing for the next five days strong winds or sometimes there will be light drizzle
आगरा का मौसम, काले बादल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में मौसम रोज लोगों को अचंभित कर रहा है। बुधवार को दिन में तेज धूप निकली। दोपहर में बारिश हो गई और आधे घंटे में ही धूप निकल आई। इससे उमस बढ़ गई। हालांकि शाम को ठंडी हवा चलने से लोगों ने राहत महसूस की। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 13 मई तक मौसम का मिजाज ऐसे ही बदलता रहेगा।
विज्ञापन


 

मई माह का पहला सप्ताह बुधवार को पूरा हुआ। पिछले सात दिनों से शहर का मौसम बदलता रह रहा है। कभी आसमान में बादल छा जाते हैं तो कभी बूंदाबांदी होने लगती है। बुधवार को भी दिन में धूप निकलने से अधिकतम तापमान में वृद्धि महसूस हुई। दोपहर करीब दो बजे शुरू हुई बारिश के बाद गर्मी गायब महसूस हुई लेकिन थोड़ी देर बाद फिर धूप निकलने से उमस ने लोगों को परेशान किया।

ये भी पढ़ें -  Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के बाद यूपी में रेड अलर्ट, ताज पर बढ़ाई गई सुरक्षा, CISF दिखी मुस्तैद


 
विज्ञापन
विज्ञापन

सूर्यास्त के बाद ठंडी हवा सुकून देती महसूस हुई। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 6.3 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पिछले 24 घंटों में शहर में 1.7 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई।

ये भी पढ़ें -   Operation Sindoor: पाकिस्तान में जिस राफेल ने मचाई तबाही, उस विमान में अथाह ताकत; आगरा के लाल की अहम भूमिका


 
विज्ञापन

आज का तापमान
अधिकतम तापमान- 35.3
न्यूनतम तापमान- 25.1
एक्यूआई- 96
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed