{"_id":"67ff2ab52033696cae0c3101","slug":"weather-will-change-again-from-april-18-possibility-of-hailstorm-along-with-storm-and-rain-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: 18 अप्रैल से फिर बदलेगा माैसम का मिजाज...आंधी-बारिश के साथ ओले पड़ने की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: 18 अप्रैल से फिर बदलेगा माैसम का मिजाज...आंधी-बारिश के साथ ओले पड़ने की संभावना
Wed, 16 Apr 2025 09:28 AM IST
अरुन पाराशर
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Wed, 16 Apr 2025 09:28 AM IST
सार
माैसम का मिजाज एकबार फिर से बदल सकता है। आंधी-बारिश के साथ ओले पड़ सकते हैं। इसको लेकर माैसम विभाग की ओर से संभावना जताई गई है। वहीं, माैजूदा समय में तापमान सामान्य स्तर पर स्थिर बना हुआ है।
विज्ञापन
तेज गर्मी और धूप से बचाव करते लोग!
विस्तार
आगरा में सोमवार के बाद मंगलवार को भी शहर का मौसम सामान्य बना रहा। हालांकि दिन में धूप निकलने से लोगों को गर्मी का अहसास हुआ, लेकिन अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर ही है। बुधवार को भी अधिकतम तापमान में आंशिक वृद्धि का अनुमान है। 18 और 19 अप्रैल को लेकर मौसम विभाग ने आंधी के साथ बूंदा-बांदी और ओले पड़ने की आशंका जताई है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान में ढाई डिग्री की गिरावट आई और यह भी सामान्य स्तर पर बना हुआ है।
मार्च के अंत और अप्रैल के पहले ही सप्ताह में गर्मी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिए थे। पश्चिमी विक्षोभ के चलते आंधी-बारिश ने तापमान की गति को नियंत्रित किया। जिससे अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। मंगलवार को भी तेज धूप ने लोगों के पसीने तो छुड़ाए लेकिन अभी भीषण गर्मी का सामना नहीं करना पड़ रहा है।
मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार की तुलना में मंगलवार को न्यूनतम तापमान में ढाई डिग्री की कमी आई और यह 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार 16 और 17 अप्रैल को भी मौसम सामान्य ही रहने की संभावना है।
विज्ञापन
इसके बाद 18 और 19 को फिर से धूल भरी हवाएं चलने के साथ गरज के साथ बिजली चमक सकती है। साथ ही कुछ स्थानों पर ओले भी पड़ने की आशंका है।