फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Weather updates Heavy Rain in Agra

आगरा: ताजनगरी में हुई 'राहत की बारिश', जानें अगले तीन दिन के मौसम का हाल

Mon, 12 Jul 2021 12:20 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 12 Jul 2021 12:20 AM IST
सार

आगरा में रविवार को 24.3 मिमी बारिश हुई। 42 किमी की रफ्तार से हवा चली। इससे तापमान में गिरावट आई है। 

विज्ञापन
Weather updates Heavy Rain in Agra
आगरा: बारिश में सड़क पर भागता बालक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों को रविवार को बारिश ने राहत दी। मानसून की तय तारीख 26 जून से 16 दिन बाद बादल आगरा में बरसे। दोपहर बाद 3 बजे बादलों के एकाएक घिर आने के बाद तेजी से बारिश शुरू हो गई। इससे तपती धरती के साथ आम लोगों को गर्मी से राहत मिली। 30 मिनट तक बादल बरसे तो गर्मी छूमंतर हो गई। 

विज्ञापन


दिन में अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम को बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई और रात 9 बजे तक तापमान 33 डिग्री सेल्सियस पर आ गया था। रात में तपिश से भी राहत मिली। शाम को आधे घंटे में 24.3 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि गरज चमक के साथ हवा की रफ्तार 42 किमी प्रति घंटे तक रही। 
विज्ञापन


तीन दिन तक हो सकती है बारिश
मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान केंद्र  के मुताबिक अगले तीन दिनों में राहत की बारिश के आसार हैं। दिन में एक से दो बार तक फुहारें और बारिश हो सकती है। यह सिलसिला दो से तीन दिन तक बना रह सकता है। दिन में अधिकतम तापमान इस दौरान 35 डिग्री सेल्सियस तक बना रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भीषण गर्मी और उमस से बेहाल लोगों को कुदरत ने रविवार को बारिश के जरिए राहत दी, लेकिन नगर निगम के अफसरों की लापरवाही ने इस राहत को आफत में बदल दिया। आधे शहर की सड़कों पर जलभराव हो गया, वहीं सीवर और पानी की पाइपलाइनों के लिए की गई खोदाई से गलियों से लेकर सड़कों तक दलदल और कीचड़ हो गया। 

नाले चोक होने से लोगों के घरों में पानी भर गया। नगर निगम के जिन अफसरों ने नाला सफाई के दावे किए, उनके ऑफिस यानी नगर निगम के गेट के सामने और उनके घर के सामने सूरसदन के पास संजय प्लेस रोड पर महज 30 मिनट की बारिश में सड़कों पर पानी भर गया। इससे निगम के नाला सफाई की दावों की पोल खुल गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed