{"_id":"626facc48e350123af573f51","slug":"weather-update-today-heat-wave-hits-again-agra-after-rain-and-storm","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम: आगरा में बारिश से रातभर की राहत, दिन में फिर आफत, तेज धूप के कारण बेहाल हुए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम: आगरा में बारिश से रातभर की राहत, दिन में फिर आफत, तेज धूप के कारण बेहाल हुए लोग
Mon, 02 May 2022 03:34 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 02 May 2022 03:34 PM IST
सार
रविवार शाम को तूफान थमने के बाद हुई हल्की बारिश से थोड़ी राहत मिली, लेकिन सोमवार सुबह से मौसम का मिजाज फिर पहले जैसा हो गया। सुबह से ही तेज धूप खिल गई।
विज्ञापन
धूप से बचाव के लिए छाता लगाकर जाती महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में तूफान और बारिश के 15 घंटे बाद ही गर्मी ने फिर से लोगों को बेहाल कर दिया। सोमवार सुबह से ही तेज धूप खिल गई। धूप के साथ उमस ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। दोपहर दो बजे अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। ताजमहल और अन्य स्मारक पर आए पर्यटक तेज धूप के कारण छांव तलाशते दिखे। धूप में खडे़ होना मुश्किल हो रहा था। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार है कि सात मई तक सुबह से ही गर्म हवा चलेगी। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
रविवार शाम को ताजनगरी का मौसम बदल गया था। बादल छाने के बाद 93 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान आया। शहर से लेकर देहात तक तबाही मचा दी। तूफान में 20 से अधिक बिजली पोल व पेड़ टूट गए। 40 जगह होर्डिंग उखड़ गए। तूफान थमा तो बूंदाबांदी बारिश में बदल गई। शाम 6 बजे बारिश बंद होने के बाद ठंडी हवा चली।
विज्ञापन
शाम 7 बजे के बाद खुशगवार मौसम में लोग बाहर निकले। परिवार के साथ सदर व फतेहाबाद रोड पर सैर सपाटा किया। रविवार को दिनभर छाए रहे बादलों से अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की कमी आई। दिन का पारा 41.6 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। शनिवार को पारा 44.7 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन