{"_id":"62a021e521187a442608e727","slug":"weather-update-today-health-department-alert-over-scorching-heat-and-heat-wave-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra Weather: ताजनगरी में गर्मी से लोग बेहाल, स्वास्थ्य विभाग का अलर्ट, बेवजह घर से बाहर न निकलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Weather: ताजनगरी में गर्मी से लोग बेहाल, स्वास्थ्य विभाग का अलर्ट, बेवजह घर से बाहर न निकलें
Wed, 08 Jun 2022 09:58 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 08 Jun 2022 09:58 AM IST
सार
स्वास्थ्य विभाग ने गर्मी को देखते हुए अलर्ट जारी करते हुए लोगों को बेवजह घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। रैपिड रिस्पांस टीम बनाते हुए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं।
विज्ञापन
भीषण गर्मी से लोग बेहाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताजनगरी में गर्मी का प्रकोप जारी है। अगले तीन दिनों तक राहत के आसार नहीं है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक तापमान 45 डिग्री के आसपास ही रहेगा। दिन के साथ रात में भी पारा सामान्य से तीन से चार डिग्री तक ऊपर दर्ज किया जा सकता है। लू के थपेड़ों से फिलहाल कोई राहत नहीं मिलने वाली है। स्वास्थ्य विभाग ने गर्मी को देखते हुए अलर्ट जारी करते हुए लोगों को बेवजह घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। रैपिड रिस्पांस टीम बनाते हुए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को ताजमहल में गर्मी के कारण महाराष्ट्र की एक महिला पर्यटक बेसुध हो गईं, जिसे व्हीलचेयर से एएसआई कार्यालय लाया गया। पानी और प्राथमिक चिकित्सा के बाद वह अपने साथ आए पर्यटकों के साथ चली गईं। प्रदेश में आगरा चौथा सबसे गर्म शहर रहा। यहां दिन में तापमान 44.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा तो रात में पारा 30 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। तेज धूप और लू के थपेड़ों के कारण दोपहर में निकले लोगों को त्वचा झुलसती महसूस हुई। शाम को हवा काफी गर्म रही। बुधवार की सुबह हल्के बादल जरूर छाए, लेकिन लोगों को गर्मी राहत नहीं मिली है।
विज्ञापन
गर्मी में स्वास्थ्य विभाग का अलर्ट
स्वास्थ्य विभाग ने गर्मी को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में ओआरएस, आईवी फ्लूड की अतिरिक्त व्यवस्था की गई है। लोगों से अपील है कि तेज धूप में घर से बाहर न निकलें। बाजार संबंधी जरूरी कार्यों को धूप ढलने के बाद निपटाना ही बेहतर है। आपात स्थिति में मदद के लिए 108 एंबुलेंस सेव, पुलिस 100/112 और राहत आयुक्त कार्यालय 1070 पर फोन करें।लू लगने पर ये करें:
- लू लगे व्यक्ति को कूलर और ठंडे स्थान पर लिटाएं।
- गर्दन, सिर पेट पर ठंडे पानी से कपड़ा गीला करके पोंछे।
- ढीले और सूती कपड़े पहनें, बाहर जाते वक्त पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें।
- भोजन में कच्ची प्याज, सत्तू, दही का इस्तेमाल करें।
- लस्सी, छाछ, नीबू पानी, आम का पना, नारियल पानी पीएं।