मौसम: आगरा में 27.9 मिमी हुई बारिश, सात डिग्री लुढ़का पारा, आज-कल भी बारिश के आसार
बीते 24 घंटों में ताजनगरी में 27.9 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों में तापमान सामान्य से कम रहने के आसार हैं। शनिवार और रविवार को भी बारिश हो सकती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में गुरुवार रात से शुरू हुई रिमझिम बारिश शुक्रवार सुबह तक होती रही। रात में 10.8 मिमी बारिश हुई तो दोपहर में फिर से बादल बरसे और 17.1 मिमी बारिश हुई। बीते 24 घंटों में ताजनगरी में 27.9 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि लगातार बारिश के कारण दिन का तापमान सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया, जो 26.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 23.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों में तापमान सामान्य से कम रहने के आसार हैं। शनिवार और रविवार को भी बारिश हो सकती है।
बारिश से आगरा का हुआ बुरा हाल: कई जगहों पर सड़कें धंसी, हाईवे की दीवार ढही, जलभराव बना मुसीबत
16 सितंबर 1939 के नाम है बारिश का रिकॉर्ड
ताजनगरी में 82 साल पहले 16 सितंबर 1939 को महज 24 घंटे के अंदर 286 मिमी बारिश हुई थी, जो अब तक रिकॉर्ड है। इस पूरे माह 609 मिमी बारिश हुई थी। तब से अब तक सितंबर महीने का रिकॉर्ड टूट नहीं सका है।
बारिश के कारण तापमान में गिरावट का रिकॉर्ड 6 सितंबर 1999 के नाम है, जब न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। इस बार लखनऊ, दिल्ली समेत कई महानगरों में बारिश के रिकॉर्ड टूटे हैं, लेकिन आगरा में अब तक 357 मिमी बारिश हुई है और यह सामान्य से 37 फीसदी कम है।
जलभराव बना मुसीबत
बारिश में जगह-जगह सड़कों पर जलभराव हो गया तो नाले और हाईवे की दीवार ढह गईं। फिरोजाबाद रोड स्थित नवीन गल्ला मंडी के सामने नेशनल हाईवे की 10 फुट ऊंची दीवार गिर गई, जिसका मलबा सर्विस लेन पर गिर पड़ा। दो साल पहले ही इसी जगह यही दीवार गिरी थी, जिसमें कई कारें दबने से क्षतिग्रस्त हो गईं थीं। जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।