फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Weather update record breaking heat in Agra temperature crosses 44 degree

मौसम: आगरा में साल का सबसे गर्म दिन रहा शुक्रवार, 44.2 डिग्री पर पहुंचा तापमान, गर्मी ने किया बेहाल

Sat, 09 Apr 2022 12:52 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 09 Apr 2022 12:52 AM IST
सार

 ताजनगरी में 24 घंटे के अंदर दो डिग्री पारा चढ़ गया। यह सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया। शुक्रवार को पूरे दिन गर्मी से लोग बेहाल रहे। 

विज्ञापन
Weather update record breaking heat in Agra temperature crosses 44 degree
ताजमहल में गर्मी से व्याकुल हुए पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में इस साल का सबसे गर्म दिन शुक्रवार रहा। दोपहर 2.30 बजे तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा है। राजस्थान और गुजरात से चल रही गर्म हवा के कारण दक्षिणी उत्तर प्रदेश और राजस्थान से सटी सीमा पर गर्मी का असर ज्यादा है। ताजनगरी में 24 घंटे के अंदर दो डिग्री पारा चढ़ गया। यह सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया। 

विज्ञापन


शुक्रवार को सुबह दस बजे के बाद से ही लू के थपेड़े बेहाल करते नजर आए। दिन में पारा सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 21.6 सेल्सियस डिग्री रहा, जो सामान्य से दो डिग्री ऊपर रहा। 
विज्ञापन


तेज धूप के कारण दोपहर में बाजारों में सन्नाटा नजर आया। शास्त्रीपुरम, राजपुर चुंगी, कमला नगर समेत शहर के कोनों पर बसे बाजारों में दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक दुकानों पर ग्राहक नहीं दिखे। तेज धूप के कारण सड़कों पर लोग गमछों से सिर ढके नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले चार दिनों में तापमान 44 डिग्री के आसपास ही रह सकता है। लू के थपेड़े जारी रहेंगे। 12 अप्रैल तक मौसम विभाग ने लू का अलर्ट जारी किया है। दोपहर में तेज धूप से बचने की सलाह दी गई है।
 
शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
आगरा 44.2  21.6
प्रयागराज 43.7    20.6
झांसी 43.6   20.5
वाराणसी 43   20
अलीगढ़ 42.2  21.4

रिकॉर्ड के करीब पहुंचा अप्रैल में पारा

बीते साल आठ अप्रैल को अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस था, जबकि न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस था। वर्ष 2021 में 44 डिग्री सेल्सियस तक पारा जून में पहुंचा था, लेकिन इस बार अप्रैल के पहले सप्ताह में ही पहुंच गया। यह रिकॉर्ड तोड़ने के करीब पहुंच गया है। 

28 अप्रैल 1979 को पारा 46.5 डिग्री पहुंच गया था जो रिकॉर्ड है। इसके बाद 17-18 अप्रैल 2010 को तापमान 45.6 डिग्री पर पहुंचा था। तापमान में एक और दो डिग्री की बढ़ोतरी होने पर 122 साल का रिकॉर्ड टूट सकता है।

अप्रैल के नाम ये रिकॉर्ड

सबसे गर्म दिन 28 अप्रैल 1979  पारा 46.5 डिग्री
सबसे ठंडा दिन 6 अप्रैल 1995 पारा 10 डिग्री
सबसे ज्यादा बारिश  23 अप्रैल 1984  47.6 मिमी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed