फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Weather Update Rainfall in many areas of Kasganj district

Weather Update: कासगंज जिले के कई इलाकों में हुई बारिश, मौसम का रुख देख किसान चिंतित

Thu, 06 Oct 2022 05:15 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 06 Oct 2022 05:15 PM IST
सार

कासगंज में सुबह से ही काले घने बादल छाए रहे और कई इलाकों में हल्की बारिश भी हुई। मौसम विभाग का अलर्ट भारी बारिश का भी है। इससे कभी भी भारी बारिश जिले में हो सकती है।

विज्ञापन
Weather Update Rainfall in many areas of Kasganj district
आसमान में सुबह से छाए रहे काले बादल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सितंबर माह के अंतिम पखवाड़े में कासगंज जिले में हुई रिकॉर्ड बारिश के कारण फसलें काफी बर्बाद हो गईं। अब फिर से नौ अक्टूबर तक के लिए बारिश का अलर्ट है। बृहस्पतिवार को पूरे दिन घने काले बादल छाए रहे। कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हुई। इसे लेकर किसान चिंतित हैं। उन्हें अब आलू और सरसों की फसल को लेकर चिंता सता रही है। कृषि विभाग ने भी बारिश को फसलों के लिए नुकसानदेह बताया है। कृषि विभाग के अधिकारियों ने कहा कि किसान अभी सरसों की बुवाई न करें।

विज्ञापन


जिलेभर में सुबह से ही काले घने बादल छाए रहे और कई इलाकों में हल्की बारिश भी हुई। मौसम विभाग का अलर्ट भारी बारिश का भी है। इससे कभी भी भारी बारिश जिले में हो सकती है। बिगड़े मौसम को लेकर किसान चिंतित हैं। किसानों ने बताया कि बारिश से पहले ही मक्का, बाजरा एवं धान की फसलों को काफी नुकसान हो चुका है। इस बारिश से आलू और सरसों की फसलों को भी नुकसान होगा। 
विज्ञापन


सरसों की बुवाई भी तमाम खेतों में हो चुकी है। ऐसे में पानी भरने पर फसल नहीं पनपेगी। बारिश से काफी बर्बादी हो रही है। उनके इलाके में बारिश हुई है। तमाम किसानों की मक्का खेतों में पड़ी है। पिछली बारिश के कारण पकी फसलें बर्बाद हो गईं। अब फिर से बारिश होने लगी है। ऐसी स्थिति में फसलों का बचाव नहीं हो पाएगा और किसान पूरी तरह से बर्बादी के कगार पर पहुंच जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि अधिकारी बोले- रोक दें बुवाई

जिला कृषि अधिकारी सुमित चौहान का कहना है कि बारिश से फसलों का नुकसान होगा, क्योंकि पहले से ही खेतों में काफी नमी है। किसान बारिश को लेकर अलर्ट पर रहें। ऐसे में सरसों की बुवाई न की जाए और न ही खेतों में पानी लगाया जाए। नौ अक्टूबर तक के अलर्ट का समय निकलने का इंतजार करें।

बाजार में दुकानदार भी चिंतित

बारिश के अलर्ट के कारण शहर में दुकानदार भी चिंतित हैं। क्योंकि त्योहारी सीजन के कारण पटरियों पर भी बाजार सज रहा है। बारिश में पटरियों पर बाजरा नहीं लग पाएगा। ऐसे में त्योहारी सामान की बिक्री प्रभावित होगी। दुकानदार कमल ने बताया कि बारिश होने पर उनका कारोबारी पूरी तरह से ठप हो जाता है। इस समय बारिश की जरूरत नहीं है। बारिश होने पर नुकसान होगा।

किसान वेदराम ने बताया कि बेमौसम बारिश से किसानों को काफी क्षति हो रही है। सितंबर में हुई बारिश से किसानों की तैयार फसलें बर्बाद हो गईं। खेतों में ओट भी नहीं आ पाई कि फिर से बारिश होने लगी है। राहुल ने कहा कि मक्का, बाजरा, धान की फसलों को पहले ही काफी नुकसान हो चुका है। फसलें खेतों में सड़ गईं। अब किसानों ने सरसों की बुवाई की है। बारिश से बीज खराब हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed