{"_id":"5e30277e8ebc3e4ae07e980d","slug":"weather-update-rain-forecast-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम ने ली करवट, ब्रज में बारिश के आसार, ओलावृष्टि की भी चेतावनी, फिर बढ़ेगी सर्दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम ने ली करवट, ब्रज में बारिश के आसार, ओलावृष्टि की भी चेतावनी, फिर बढ़ेगी सर्दी
Wed, 29 Jan 2020 12:52 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 29 Jan 2020 12:52 AM IST
विज्ञापन
बादलों में छिपा सूरज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धूप खिली देखकर अगर आप स्वेटर, जर्सी व गरम कपड़ों को अलमारी में रखने की सोच रहे हैं तो जरा रुक जाइए। मौसम का मिजाज फिर से बदलने लगा है। मंगलवार को मथुरा जिले के कई क्षेत्रों में बूंदाबादी हुई है, वहीं आगरा में दोपहर तकरीबन ढाई बजे खिली धूप में बूंदों की बौछार हुई।
मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार बुधवार को बारिश के आसार हैं। आगरा के आसपास ओले भी बढ़ सकते हैं। पारा तेजी से नीचे लुढ़केगा। इससे एक बार फिर सर्दी बढ़ सकती है। ऐसे में लापरवाही सेहत के लिए भारी पड़ सकती है।
मौसम के जानकारों का कहना है कि दो दिन से खिली धूप के बाद अब फिर से बादल छा जाएंगे। चमक और गरज के साथ बरसेंगे। तेज हवाएं चलेंगी। ब्रज में चेतावनी जारी की गई है। सर्दी के विदाई की बेला में थोड़ी भी लापरवाही बरती तो भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन
मंगलवार को अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा। दिनभर सूरज और बादलों की लुकाछिपी चलती रही है। वहीं मौसम में बदलाव होने से सर्दी बढ़ गई है।