{"_id":"63298af0f04ff257f9405460","slug":"weather-update-news-heavy-rain-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather News: आगरा में गरज-चमक से साथ तेज बारिश, पानी से सड़कें लबालब, टूंडला में भी बरसे बदरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather News: आगरा में गरज-चमक से साथ तेज बारिश, पानी से सड़कें लबालब, टूंडला में भी बरसे बदरा
Tue, 20 Sep 2022 03:12 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 20 Sep 2022 03:12 PM IST
विज्ञापन
बारिश से सड़क पर जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में मंगलवार को मौसम मेहरबान हो गया। दोपहर दो बजे से तेज बारिश होने लगी। एक घंटे की तेज बारिश में सड़कों पर जलभराव हो गया। जलभराव के कारण लोगों को परेशानी हुई। उधर, फिरोजाबाद के टूंडला सुबह से लगातार बारिश हो रहा है। यहां भी जगह-जगह जलभराव हो गया। इसके कारण छात्र-छात्राओं को स्कूल आने-जाने में परेशानी हुई।
विज्ञापन
ताजनगरी में 15 सितंबर को अचानक मौसम में बदलाव आया और रिमझिम बारिश हुई। बारिश होने से लोगों को उमस से राहत मिली, लेकिन दो दिन बाद फिर उमस होने लगी। मंगलवार की सुबह से ही आसमान में बादल छा गए। दोपहर दो बजे से तेज बारिश शुरू हो गई। शहर में करीब एक घंटे तक जमकर बारिश हुई, जिससे सड़कें पानी से लबालब हो गईं।
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक 22 सितंबर तक आगरा में बादल छाए रहेंगे। गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। पिछले 24 घंटे में आगरा का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री रहा। उधर, पड़ोसी जनपद फिरोजाबाद के टूंडला में सुबह से ही रिमझिम बारिश शुरू हो गई। दोपहर करीब एक बजे बदरा जमकर बरसे।
विज्ञापन