{"_id":"624d38310a89ea47863099b0","slug":"weather-update-maximum-temperature-up-to-41-degrees-heat-wave-alert-issued-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम: 9 अप्रैल तक लू का अलर्ट, सूबे में तीसरा सबसे गर्म शहर रहा आगरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम: 9 अप्रैल तक लू का अलर्ट, सूबे में तीसरा सबसे गर्म शहर रहा आगरा
Wed, 06 Apr 2022 12:22 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 06 Apr 2022 12:22 PM IST
सार
यूपी में सूरज अपनी तपिश से लोगों को खूब जला रहा है। मंगलवार को आगरा शहर तीसरा सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा। आगरा का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस रहा। लोग पूरे दिन गर्मी से बेहाल रहे।
विज्ञापन
तेज धूप और गर्मी से पर्यटक हुए परेशान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नवरात्र में पहली बार चल रहे लू के थपेड़ों से फिलहाल निजात नहीं मिलने वाली है। 9 अप्रैल तक लू के थपेड़े चल सकते हैं। मंगलवार को आगरा प्रदेश में तीसरा गर्म शहर रहा। प्रयागराज पहले पर और दूसरे पर वाराणसी गर्म शहर रहा।
मंगलवार सुबह 9 बजे के बाद तेज गर्मी शुरू हो गई। दिन में सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस तापमान ऊपर रहा। अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। दोपहर में तेज धूप के साथ हल्की तेज हवाएं चलीं, जिनकी रफ्तार सोमवार के मुकाबले कम रही।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक 9 अप्रैल तक लू के थपेड़े चल सकते हैं। दिन में तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा, वहीं न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होनी शुरू हो जाएगी।

| शहर | तापमान | न्यूनतम |
| प्रयागराज | 42.5 | 20.6 |
| वाराणसी | 42.1 | 21 |
| आगरा | 41.8 | 21 |
| झांसी | 41.8 | 20.5 |
| सुल्तानपुर | 41.8 | 20.4 |
| बांदा | 40.8 | 21.8 |