{"_id":"6254666fae0a3e79cb235217","slug":"weather-update-maximum-temperature-in-agra-reached-44-2-degrees-celsius","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम: आगरा प्रदेश में दूसरा सबसे गर्म शहर, तापमान 44.2 डिग्री पहुंचा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम: आगरा प्रदेश में दूसरा सबसे गर्म शहर, तापमान 44.2 डिग्री पहुंचा
Mon, 11 Apr 2022 11:03 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 11 Apr 2022 11:03 PM IST
सार
ताजनगरी आगरा में गर्मी का सितम जारी है। आगरा प्रदेश में दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। दिन में पारा 44.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक लू का कहर फिलहाल चार दिन तक बना रह सकता है। 15 अप्रैल तक लू का अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
ताजमहल में गर्मी से व्याकुल हुए पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा सोमवार को प्रदेश का दूसरा गर्म शहर रहा। झांसी प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां पारा 44.5 डिग्री पहुंच गया। ताजनगरी में अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री ज्यादा रहा। दिन में पारा 44.2 डिग्री और रात में 23.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों में गर्मी से निजात नहीं मिलने वाली। लू के थपेड़े 15 अप्रैल तक झुलसाते रहेंगे।
विज्ञापन
सोमवार को सुबह 10 बजे से ही लू शुरू हो गई। पूर्वाह्न 11 बजे ही पारा 40 डिग्री को पार कर गया, जबकि 12 बजे यह 42.6 डिग्री पर पहुंच गया। दोपहर में 2:30 बजे 44.2 डिग्री पर रहा, जो शाम 5 बजे तक 42 डिग्री पर बना रहा। शाम को 7 बजे के बाद तापमान 40 डिग्री के नीचे आया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार 15 अप्रैल तक लू का अलर्ट जारी रहेगा। दिन में पारा 44 डिग्री से ज्यादा रह सकता है। तेज धूप और लू के थपेड़े परेशान करते रहेंगे।
विज्ञापन
शहर अधिकतम न्यूनतम
झांसी 44.5 23.6
आगरा 44.2 23.6
प्रयागराज 44 23.8
अलीगढ़ 43.4 22.4
हमीरपुर 43.2 23.2
अप्रैल में भीषण गर्मी का असर ताज पर भी पड़ा है। सुबह 6 से 10 बजे के बीच ताज में सैलानियों की भीड़ रहने लगी है, जबकि दोपहर 12 से 4 बजे के बीच एकदम सन्नाटा दिखने लगा है। दूरदराज से आने वाले पर्यटक ही दोपहर में दिखते हैं, जिन्हें शाम तक वापस लौटना होता है। दोपहर में तेज धूप के कारण ताज के प्रवेश द्वारों पर शनिवार को एकदम सन्नाटा पसरा रहा, जबकि शाम को भीड़ बढ़ी।
विज्ञापन